Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है : मुख्यमंत्री

संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है : मुख्यमंत्री

देहरादून
मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सचिवालय के प्रति प्रदेश की जनता की बड़ी अपेक्षायें रहती है। जनता की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। हम सब सरकार के अंग है तथा राज्य का विकास हमारा लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय प्रदेश में सुशासन की नींव है। यहीं से प्रदेश के भविष्य के लिए फैसले लिए जाते हैं और जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन होता है। संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर समाज के अंतिम पक्ति में खड़े व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाने में कर्मचारियों की बड़ी भूमिका होती है। संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन राज्य सरकार का मुख्य ध्येय है। इस ध्येय की प्राप्ति में अधिकारी और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। शुक्रवार को सचिवालय में सचिवालय संघ के निर्वाचित कार्यकार...

बड़ी कार्रवाई: तीन बड़े अधिकारी जबरन रिटायर

नैनीताल
नैनीताल: नैनीताल हाईकोर्ट में बड़ी कार्रवाई की है हाईकोर्ट में उच्च न्यायाधीश सेवा के तीन अधिकारियों को जबरन रिटायर कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विपिन सांघी की संस्तुति के बाद राज्यपाल की मंजूरी मिलते ही तीनों अधिकारियों को जबरन रिटायर करने का आदेश जारी कर दिया गया है। हाईकोर्ट की ओर जारी नोटिफिकेशन में श्रम न्यायालय हरिद्वार के पीठासीन अधिकारी राजेंद्र जोशी, श्रम न्यायालय काशीपुर के पीठासीन अधिकारी शमशेर अली तथा देहरादून के चतुर्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष चंद्र का नाम शामिल है। उत्तराखंड न्यायिक सेवा नियमावली 2004 (संशोधित 2016) के नियम 25 (क) में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार राज्यपाल ने लोकहित में आदेश दिया है कि तीनों न्यायिक अधिकारी आदेश जारी होने के बाद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। राज्यपाल की मंजूरी के बाद सचिव शैलेश बगौली के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी कर दिया गया। न...
सरकारी नौकरी : यहां निकली भर्ती, 65 साल तक के लोग कर सकते हैं आवेदन

सरकारी नौकरी : यहां निकली भर्ती, 65 साल तक के लोग कर सकते हैं आवेदन

उत्तराखंड हलचल
अगर आपको भी सरकारी न्नौकरी के तलाश है, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) में विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन सीपीसीबी ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत देश के विभिन्न राज्यों में NCAP कंसल्टेंट A, B और C के कुल 74 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बोर्ड यह भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी जो कि आरंभ में एक वर्ष के लिए होगी। इस अवधि को CPCB की आवश्यकता और उम्मीदवारों की कार्य-क्षमता प्रदर्शन के आधार पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है।आवेदन 10 अक्टूबर तक केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में एनसीएपी कंसल्टेंट ए, बी और सी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, cpcb.nic.in पर जॉब्स सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट...
डेंगू की रोकथाम : स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने महानिदेशक स्वास्थ्य समेत स्वास्थ्य निदेशकों को सौंपी जिम्मेदारियां

डेंगू की रोकथाम : स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने महानिदेशक स्वास्थ्य समेत स्वास्थ्य निदेशकों को सौंपी जिम्मेदारियां

देहरादून
देहरादून। गढ़वाल मंडल और कुमाऊँ मण्डल में तीव्र गति से फैल रहे डेंगू रोग की रोकथाम के सम्बन्ध में आम जनमानस को यथासंभव आवश्यकतानुसार Platelets उपलब्ध कराने तथा डेंगू निरोधात्मक कार्यों की जनपदवार समीक्षा करते हुए अद्यतन रिपोर्ट अविलम्ब शासन के समक्ष प्रस्तुत करने के सम्बन्ध में। उपर्युक्त विषयक आप अवगत हैं कि वर्तमान में डेंगू रोग का प्रसार उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों में व्यापक रूप से फैल रहा है, जिसकी रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। उक्त रोग का प्रसार आपके मंडल अन्तर्गत अधिक है तथा ऐसे मामलों में निरन्तर प्रसार परिलक्षित हो रहा है। शासन स्तर पर भी प्रतिदिन डेंगू रोग निरोधात्मक कार्यों की निरन्तर समीक्षा बैठकों एवं वर्चुअल माध्यमों से तथा स्थलीय निरीक्षणों के माध्यम से भी निरन्तर की जा रही है, परन्तु दृष्टिगोचर हो रहा है कि विभागीय स्तर पर डेंगू रोग निरोधात्मक कार्...
महिलाओं ने मुंडवाया सिर,  CBI जांच की मांग

महिलाओं ने मुंडवाया सिर, CBI जांच की मांग

उत्तराखंड हलचल
देहरादून में कांग्रेस ने आज मुख्यमंत्री आवास का कूच किया. प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सैंकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया. वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मुख्यमंत्री आवास से पहले बैरिकेटिंग लगाकर रोक लिया. प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला और शिवानी थपलियाल ने सरकार द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोई कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाते हुए अपना सर मुंडवाया. उन्होंने कहा कि सरकार अंकिता के हत्यारों को बचाना चाहती है. अंकिता भंडारी हत्याकांड को एक साल हो चुका है लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में उनकी ओर से यह एक श्रद्धांजलि दी गई है. आपको बता दें कि कांग्रेस ने आज अंकिता भंडारी हत्याकांड आईपी का नाम उजागर करने, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के साथ ही डेंगू के बढ़ते मा...
SBI में 6,160 पदों पर भर्ती,  आज रात तक आखिरी मौका

SBI में 6,160 पदों पर भर्ती, आज रात तक आखिरी मौका

उत्तराखंड हलचल
सरकारी नौकरी : SBI (sbi.co.in) में अपरेंटिस के 6,160 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना उम्मीदवार करियर पोर्टल sbi.co.in पर जाकर फॉर्म जमा कर सकते हैं।SBI अपरेंटिस भर्ती के लिए लिखित ऑनलाइन परीक्षा अक्तूबर/नवंबर 2023 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा को छोड़कर, प्रश्न 13 क्षेत्रीय भाषाओं- असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू, अंग्रेजी और हिंदी भाषा में पूछे जाएंगे।आवेदन शुल्कसामान्य/OBC/EWS श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है, जबकि SC/ST/PWBD उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।शैक्षणिक योग्यताSBI अपरेंटिस भर्...
देश में कनाडाई नागरिकों की नो एंट्री, वीजा सेवा सस्पेंड

देश में कनाडाई नागरिकों की नो एंट्री, वीजा सेवा सस्पेंड

देश—विदेश
भारत ने कनाडा के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन लिया है। भारत ने कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवा निलंबित कर दिया है। कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवा निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, अगली सूचना तक सेवाएं निलंबित कर दी गई है। भारत वीजा एप्लिकेशन सेंटर कनाडा ने जानकारी दी कि परिचालन कारणों से 21 सितंबर 2023 से भारतीय वीज सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है। कृपया आगे के अपडेट के लिए बीएलएस वेबसाइट को फॉलो करें। कुछ दिनों पहले कनाडा के सर्रे में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना पर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने बेतुका बयान दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार हो सकती है। वहीं, कनाडा ने भारत के शीर्ष राजनयिक को भी निष्कासित कर दिया है। भारत ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जाहिर करते हुए क...
चिकित्सा अधिकारियों की अटकी नियुक्ति, जांच शुरू

चिकित्सा अधिकारियों की अटकी नियुक्ति, जांच शुरू

देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड में भर्तियों का लटकना और नियुक्तियों के अटकने का इतिहास लंबा है। एक नहीं, बल्कि कई भर्तियां विवादों के कारण सालों तक लटकी रहती हैं। कुछ में बेवजह का विरोध भी देखने को मिलता है। एक और भर्ती पूरी होने के अब नियुक्ति प्रक्रिया अटका दी गई। जांच शुरू कर दी गई है। लेकिन, चयनित अभ्यर्थी हर बार यही सवाल उठा रहे हैं कि जब सबकुछ पहले से स्पष्ट था तो फिर जांच का क्यों? यही सवाल भाजपा नेता रविंद्र जुगरान भी उठा चुके हैं। मामला उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से की गई 254 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती का है। इसको लेकर अब जांच शुरू हो गई है। चिकित्साधिकारियों की नियुक्ति होनी थी, लेकिन अब सरकार पहले यह पता लगाएगी कि भर्ती सही हुई या गलत? जांच आयुर्वेद निदेशक और अपर सचिव डॉ. विजय कुमार जोगदंडे कर रहे हैं। आयुर्वेद विभाग के प्रस्ताव पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन ...
पॉलीहाउस में निमेटोडस (सूत्र कृमि)- कैसे करें रोकथाम

पॉलीहाउस में निमेटोडस (सूत्र कृमि)- कैसे करें रोकथाम

खेती-बाड़ी
डॉ. राजेंद्र कुकसाल कीट व रोगों की तुलना में आमतौर पर कृषकों का सूत्रकृमि निमेटोड पर कम ध्यान जाता है जबकि निमेटोड खुद तो फसलों को नुक्सान पहुंचाते ही हैं साथ ही निमेटोड से संक्रमित फसलों में कई तरह की फफूद व वैक्टीरिया संक्रमण की सम्भावनाये बढ़ जाती है. निमेटोड की पहचान न होने के कारण कई बार किसान निमेटोड संक्रमण को कीट, रोग (फफूंद, बैक्टीरिया एवं बीषाणु) व पोषक तत्वों की कमी समझ कर  कई प्रकार की रसायनिक दवाओं का छिडकाव कर रोकथाम करने का प्रयास करते है, जिससे उनका श्रम, पैसा व समय बर्बाद होता है एवं सफलता भी नही मिलती अतः इन सूत्र कृमि की पहचान व जानकारी रखना जरूरी है.  उत्तराखंड में सरकार द्वारा पौली हाउस योजना को बढ़ावा दिया जा रहा है. पौलीहाउस अथवा ग्रीनहाउस एक ऐसी तकनीक है जिसके माध्यम से वाहरी वातावरण के प्रतिकूल होने पर भी इसके अंदर फसलों / बेमौसमी नर्सरी ,सब्जी एवं फूलों को आसानी...
अब आपकी आवाज बताएगी, आपको कौन सी बीमारी हो सकती है?

अब आपकी आवाज बताएगी, आपको कौन सी बीमारी हो सकती है?

देश—विदेश
चंडीगढ़ : artificial Intelligence(artificial Intelligence) का जमाना है। वक्त के बदलने के साथ ही हर क्षेत्र में बदलाव हा रहे हैं। बदलते दौर में बीमार होने वाले लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। नए-नए शोध और तकनीकों से इन बीमारियों को इलाज भी किया जा रहा है। ऐसी ही एक और नई तकननीक और खोज आने वाले समय में नई क्रांति ला सकती है। डॉ. महेश हुकमानी ने इस नई और दूरदर्शी तकनीक को इजात किया है। डॉ.हुकमानी ने SMS मेडिकल कॉलेज से MBBS किया। वो देश के प्रतिष्ठित आई सर्जन हैं। अपने करियर में तमाम सफलताओं के बावजूद डॉ. महेश ने अपने भीतर इस क्षेत्र में और अधिक योगदान देने की अपनी इच्छाओं और सपनों को धरातल पर उतारने के लिए प्रयास लगातार जारी रखे।उन्होंने जो नई तकनीक इजात की, उसके पीछे उनका खुद का अनुभव रहा है। दरअसल, दिल का दौरा पड़ने से उनके पिता जो उनके गुरू भी थे का अचानक निधन हो गया। इस घटना से ड...