
हमारे जवानो के सीमा पर रहते भारत की 1 इंच भूमि पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता : गृह मंत्री
सीएम धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संग ITBP के 62वें स्थापना दिवस समारोह में किया प्रतिभागकेन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड के देहरादून में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के 62वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया
अमित शाह ने जवानों के लिए सेल्फ सस्टेनेबल एनर्जी बिल्डिंग (SSEB) औरदुर्गम क्षेत्रों में स्थित BOP पर सब्जियों, दवाओं और अन्य ज़रूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए ड्रोन का ई-लोकार्पण किया, गृह मंत्री ने ITBP के 147 शहीदों पर बनी फ्लिप बुक को भी लांच किया
भारत की 130 करोड़ जनता वीर जवानों के त्याग, बलिदान, साहस और शौर्य का पूरे दिल से सम्मान करती है
ITBP के हिमवीरों ने शौर्य, दृढ़ता और कर्मनिष्ठा के ध्येय वाक्य के साथ भारत की दुर्गम सीमाओं को सुरक्षित रखने का काम किया है
मोदी सरकार ने सेना की तर्ज पर CAPF को भी हवाई औ...









