
उत्तराखंड: UKPSC ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का रिवाइज कैलेंडर, ये हैं नई तारीखें
UKPSC ने 2023-24 में आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए UKPSC संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया गया है। UKPSC RO-ARO, ग्रुप-C और अन्य परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर देख सकते है। इसमें कई भर्तियों में फेरबदल किया है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 29 नवंबर 2023 को विभिन्न पदों के लिए UKPSC संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2023-24 जारी किया है। UKPSC परीक्षा कैलेंडर में दिसंबर 2023 से मई 2024 तक निर्धारित विभिन्न परीक्षाओं की परीक्षा तिथियां शामिल हैं।युवा आधिकारिक वेबसाइट www.psc.uk.gov.in. पर यूकेपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2023-24 देख सकते है। बताया जा रहा है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अनुदेशक पद समूह-ग परीक्षा-2023 की तिथि, 04 फरवरी, 2024 को प्रस्तावित थी किन्तु यह परीक्षा अपरिहार्य कारणवश आगामी सूचना तक स्थगित कर दी गयी है।
शहरी विकास विभाग सफाई निरीक्षक परीक्षा-20...









