Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
सरकारी नौकरी: 215 पदों पर निकली हेड कांस्टेबल की भर्ती, लड़कियां भी कर सकती हैं आवेदन

सरकारी नौकरी: 215 पदों पर निकली हेड कांस्टेबल की भर्ती, लड़कियां भी कर सकती हैं आवेदन

उत्तराखंड हलचल
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में पात्र भारतीय पुरूष और महिला नागरिकों से पे लेवल-4 (रू. 25.500 से 81.100/-) में तथा केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को समय समय पर देय सामान्य भत्तों सहित खेल कोटा-2023 के अधीन प्रधान आरक्षक (सामान्य ड्यूटी) के 215 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। नियुक्ति होने पर, वे के औसुब अधिनियम और नियम के साथ-साथ समय-समय पर बल के अन्य सदस्यों पर लागू केन्द्रीय सिविल सेवा द्वारा अधिशासित होंगे। वे 01 जनवरी, 2004 को अथवा बाद में केन्द्र सरकार की सेवा में कार्यभार ग्रहण करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए लागू राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के रूप में ज्ञात “परिभाषित अंशदायी पेंशन प्रणाली के अनुसार पेंशन संबंधी लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे। भर्ती प्रक्रिया में ट्रायल परीक्षण, दक्षता परीक्षण, शारीरिक मानक परीक्षण...
इलाज के दौरान विधायक का निधन, तीन दिन से थे वेंटिलेटर पर

इलाज के दौरान विधायक का निधन, तीन दिन से थे वेंटिलेटर पर

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड की राजनीति के लिए बुरी खबर है। मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम को विधायक सरवत करीम अंसारी को ऑक्सीजन लेवल डाउन होने पर मंगलौर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात को ही उन्हें नोएडा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। बीएसपी विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है।वहां दो दिनों से उनका ऑक्सीजन लेवल डाउन था। इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। नोएडा में ही उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले वह 2012 से 2017 तक भी बसपा के ही टिकट पर मंगलौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके निधन की सूचना पर मंगलौर कस्बे...
बंगाणी आर्ट फाउंडेशन : कला प्रेमियों के लिए नई शुरुआत का पदार्पण

बंगाणी आर्ट फाउंडेशन : कला प्रेमियों के लिए नई शुरुआत का पदार्पण

अल्‍मोड़ा
हिमांतर ब्यूरो, अल्मोड़ा   कुर्मांवतार भगवान विष्णु की पावन धरा कुमाऊं के सुंदर अंचल में बसे अल्मोड़ा कस्बे में जब कुछ उत्साहधर्मी और कला प्रेमियों ने मिलकर एक रचनात्मक कार्यक्रम को अपने अंजाम तक पहुंचाने के लिए रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा के प्रांगण में एकत्रित हुए तो उत्तराखंड में एक नए कैनवास का आगाज हुआ, जिसके साथ ही वहां पर "बंगानी आर्ट फाउंडेशन" Bangani Art Foundation (BAF) का पदार्पण हुआ, इसी के साथ बंगाणी आर्ट फाउंडेशन ने मूर्त रूप लिया. बंगाणी आर्ट फाउंडेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में लगभग सौ से अधिक कला प्रेमियों ने भाग लिया. पूरा सभागार उस समय तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब फाउंडेशन के उद्घाटन कार्यक्रम का अनावरण किया गया, सभी कला प्रेमियों और कला के हुनरमंदों ने इस रचनात्मक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.कार्यक्रम की शुरुआत "बंगाणी आर्ट फाउंड...
उत्तराखंड नाट्य महोत्सव में ‘राजुला मालूशाही’ का मंचन

उत्तराखंड नाट्य महोत्सव में ‘राजुला मालूशाही’ का मंचन

दिल्ली-एनसीआर
गढ़वाली कुमाऊनी व जौनसारी अकादमी- दिल्ली सरकार के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय "उत्तराखंड नाट्य महोत्सव" का समापन आज मुक्तधारा सभागार, बंग संस्कृति भवन गोल मार्केट, नई दिल्ली में 29 अक्टूबर 2023 को देर रात्रि सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय उत्तराखंड नाट्य महोत्सव में 4 नाटिकाओं का मंचन किया गया। पहले दिन नाटक 'आछरी' व 'राजुला मालूशाही' का मंचन हुआ व दूसरे दिन नाटक 'सरकारी ब्यौला' व 'सातों आठों' की प्रस्तुति हुई। नाट्य महोत्सव के पहले दिन 'मोहन उप्रेती लोक संस्कृति कला एवम विज्ञान शोध समिति' के 'लोकरंग टीम' द्वारा 'राजुला मालूशाही' नाटक की प्रस्तुति हुई। खचाखच भरे सभागार में नाटक को दर्शकों की खूब वाहवाही मिली। नाटक का निर्देशन मीना पांडेय ने किया।नाटक के निर्देशक मीना पांडेय ने बताया कि सन् 1980 में मोहन उप्रेती जी ने उत्तराखण्ड लोक गाथा के मंचन की परंपरा की शुरुआत की। आज 40 दशक बाद हम देख ...
CISF नें निकली हेड कॉन्स्टेबल की भर्ती, ये है लास्ट डेट, आप भी करें आवेदन

CISF नें निकली हेड कॉन्स्टेबल की भर्ती, ये है लास्ट डेट, आप भी करें आवेदन

उत्तराखंड हलचल
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हेड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। CISF हेड कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 30 अक्टूबर यानी कल से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 नवंबर, 2023 तक रहेगी।आयु सीमा CISF में हेड कॉन्स्टेबल के 215 पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त, 2023 तक 18 वर्ष से कम और 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।आवेदन शुल्क सामान्य, OBC और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। शैक्षिक योग्यताकिसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्...
दिल्ली पहुँचा उत्तराखण्ड से भेजे गए “अमृत कलश यात्रा” का दल

दिल्ली पहुँचा उत्तराखण्ड से भेजे गए “अमृत कलश यात्रा” का दल

दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली: “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अन्तर्गत उत्तराखण्ड से भेजे गए अमृत कलश यात्रा का दल रविवार प्रातः दिल्ली पहुँचा। इस अवसर पर स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा, भारत सरकार, संस्कृति विभाग और स्थानीय आयुक्त कार्यालय, उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा पाठ के साथ दल का स्वागत किया। “अमृत कलश यात्रा“ में देवभूमि के सुदूरवर्ती अंचलों के 95 विकासखण्डों व 101 नगर – निकायों से 192 तथा नेहरू युवा केंद्र से 166 स्वयंसेवक उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कलश यात्रा अमर शहीदों के त्याग एवं बलिदान याद रखने के उद्देश्य से संपूर्ण देशभर में “मेरी माटी मेरा“ देश महाभियान के अंतर्गत चलाई जा रही है। इस यात्रा के तहत अमर शहीदों की जन्मभूमि की मिट्टी को अमृत कलश में दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक तक पहुंचाया जा रहा है। अमृत कलश यात्रा के तहत देशभर से 7500 कलशों में आने वाली मिट्टी और पौ...
सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 106वां संस्करण, कहा – यह कार्यक्रम सभी को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की देता है प्रेरणा

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 106वां संस्करण, कहा – यह कार्यक्रम सभी को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की देता है प्रेरणा

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ब्रह्मपुरी, पटेलनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 106वां संस्करण सुना। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का मन की बात कार्यक्रम सभी को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए त्योहारों के सीजन में स्थानीय उत्पादों को जरूर खरीदें। वोकल फॉर लोकल की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सबको प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अभी तक के 09 साल के कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। गरीबों और वंचितों को केन्द्र में रखते हुए उनके कार्यकाल में अनेक कार्य किये गये हैं। गरीबों के जन-धन खाते खोलने, गरीबों के लिए आवास निर्माण, आयुष्मान भारत योजन...
आर्मी चीफ मनोज पांडे ने किए बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन

आर्मी चीफ मनोज पांडे ने किए बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन

उत्तराखंड हलचल
बद्रीनाथ/केदारनाथ: थल सेनाध्यक्ष मनोज पांडे ने आज सपरिवार भगवान बदरीविशाल और भगवान केदारनाथ के दर्शन किये उनके साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी दर्शन को पहुंचे। थलसेना अध्यक्ष ने यात्रियों के बीच ही दर्शन किये।इस दौरान किसी भी तरह यात्रियों को दर्शन करने से नहीं रोका गया। थल सेनाध्यक्ष रविवार प्रात: साढ़े आठ बजे प्रात: भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे जहां BKTC मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह तथा कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने उनकी अगवानी की दर्शन पूजा-अर्चना तत्पश्चात पूर्वाह्न साढ़े दस बजे थल सेना प्रमुख केदारनाथ से हैलीकॉप्टर द्वारा बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ मंदिर में दर्शन किये और सपरिवार विशेष पूजा में शामिल हुए। इसके पश्चात थल सेना प्रमुख बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से मिले तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद गृहण किया। इससे पहले बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर ...
पहाड़ के इस शहर के लिए बनेगी सुरंग, जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति, कुछ सवाल भी?

पहाड़ के इस शहर के लिए बनेगी सुरंग, जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति, कुछ सवाल भी?

पौड़ी गढ़वाल
पौड़ी: पौड़ी को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए समाधान निकालने की मांग लंबे समय से उठ रही है। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए अब शहर को बाइपास करने की तैयारी कर ली गई है। लेकिन, सवाल यह है कि इस सुरंग से कहीं जमीन ना किसकने लगे। जिन जगहों पर सुरगें बनी हैं, उन जगहों पर भू-धंसाव रिपोर्ट किया गया है। ऐसे में सुरंग निर्माण से पहले सभी तरह के खतरों का आंकलन किया जाना भी जरूरी है। पौड़ी से पहले प्रेमनगर से एक चार किमी लंबी सुरंग बनाई जाएग, शहर से आगे घोड़ीखाल में पार होगी। करीब 800 करोड़ की इस परियोजना को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सैद्धांतिक मंजूरी दी है। अब परियोजना की डीपीआर बनाने के लिए कंसल्टेंट की नियुक्ति की जाएगी। पौड़ी के प्रेमनगर से लेकर घोड़ीखाल तक करीब 18 किमी क्षेत्र में घनी आबादी, संकरा बाजार और विकट भौगोलिक परिस्थितियां हैं। यहां पहले सड़क चौड़ीकरण की संभावनाओं पर विचार ...
कोटद्वार-आनंद विहार टर्मिनल नई रेल सेवा शुरु, CM धामी ने वर्चुअली हुए शामिल, बलूनी ने दिल्ली से दिखाई हरी झंडी

कोटद्वार-आनंद विहार टर्मिनल नई रेल सेवा शुरु, CM धामी ने वर्चुअली हुए शामिल, बलूनी ने दिल्ली से दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: शनिवार को कोटद्वार और आनंद विहार टर्मिनल के मध्य नई रेल सेवा की शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून से वर्चुअली और सांसद अनिल बलूनी द्वारा दिल्ली से शनिवार को सायं पांच बजे इसे हरी झंडी दिखाकर किया गया। राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि रेल मंत्री ने विकास के कार्यों में आगे बढ़कर सहयोग किया है। साथ ही उन्होंने इस दौरान देहरादून से लखनऊ के बीच एक और बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा, उनको उम्मीद है कि उनकी इस मांग को भी रेल मंत्री जरूर पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोटद्वार आनन्द विहार दिल्ली के मध्य संचालित हो रही ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसके लिए पौड़ी से सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा ...