Global Investors Summit का हुआ समापन, कृषि मंत्री ने पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा निवेश का किया आह्वान
उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आज समापन हो गया है। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने त्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा निवेश का आह्वान किया।
इन्वेस्टर्स समिट का हुआ समापन
उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समापन हो गया है। इस अवसर पर सहकारिता, खाद्य प्रसंस्करण, खेती बौर बागवानी सेक्टर में निवेश को लेकर आयोजित सत्र उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकाधिक निवेश करने के आह्वान के साथ संपन्न हुआ। इस सत्र में खाद्य प्रसंस्करण को केन्द्र में रखते हुए इससे जुड़े मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा हुई।
प्रदेश में निवेश के बेहतर माहौल – कृषि मंत्री
सहकारिता, खाद्य प्रसंस्करण, खेती बौर बागवानी सेक्टर में निवेश को लेकर आयोजित सत्र में बतौर प्रमुख वक्ता राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में उद्यमियों को बिजली कटौती व फिरौती जैसी समस्याओं से नहीं जूझना पड़ता ...





