Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास

बच्चो की शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र के प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया एवं द होप सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है अच्छा कार्य – अंथवाल

उत्तराखंड हलचल
कोटद्वार : प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया संस्था द्वारा अपना वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमे संस्था में फ्री एजुकेशन लेने वाले सभी बच्चो द्वारा सांस्कृतिक और देश भक्ति से जुड़ी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. पंडित राजेंद्र अंथवाल द्वारा कहा गया की बच्चो की शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र के प्रोजेक्ट हेल्प इंडिया, द होप सोसाइटी द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। साथ ही विशिष्ट अतिथि हेरिटेज पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कर्नल अजय सिंह ने कहा की संस्था की टीम बच्चो को भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसमें सहयोग करते हुए बच्चो को ऑनलाइन एजुकेशन देने के लिए एक LED tv देने की घोषणा भी की। शांति इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर मुन्ना लाल मिश्रा ने बताया की संस्था आज उन स्थानों पर भी शिक्षा दे रही है जहा लाइट और मोबाइल नेटवर्क तक नहीं है, ऐसे कार्य के...
अभाविप ने परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने के संबंध में कुलसचिव को प्रेषित किया ज्ञापन

अभाविप ने परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने के संबंध में कुलसचिव को प्रेषित किया ज्ञापन

उत्तराखंड हलचल
अभाविप ने परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने के संबंध में कुलसचिव को प्रेषित किया ज्ञापन  कोटद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थानीय इकाई के कार्यकर्ताओं ने बीए, बीएससी व बीकाम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की है। इस संबध में कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य जानकी पंवार के माध्यम से श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति व परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि अभी 7 सितंबर को ही बीए, बीएससी व बीकाम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं समाप्त हुई हैं और अब चौथे माह में ही 15 दिसंबर से तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा कराने की तैयारी चल रही है। इससे विद्यार्थियों को अध्ययन करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पायेगा। इसलिए परीक्षा तिथि को आगे बढ़ानी चाहिए। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में परिषद के जिला सह संयोजक अनिकेत दुगलचा, छात्र संघ उपाध्यक्ष दीक्षा ठाकु...

विश्व मृदा दिवस पर हुआ गोष्ठी का आयोजन, प्रगतिशील कृषक राजेंद्र सिंह चौहान के खेत का किया निरीक्षण

उत्तराखंड हलचल
कोटद्वार । विश्व मृदा दिवस पर कृषक जागरूक अभियान का कार्यक्रम न्याय पंचायत लछमपुर के अंतर्गत वार्ड नंबर 37, पश्चिम झंडीचौड में निवर्तमान पार्षद सुखपाल शाह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में कृषकों की एक गोष्ठी नलकूप नंबर 44 के समीप की गई जिसमें दुगुड्डा ब्लॉक के कृषि प्रभारी ओमनाथ ने मृदा दिवस पर मृदा प्रशिक्षण पर विस्तार से जानकारी किसानों को दी । किसानों को फसलों में कीटनाशक बीमारियों से एसएमएएम योजना के अंतर्गत 80 प्रतिशत सब्सिडी पर कृषि यंत्र कृषि विभाग दे रही है । न्याय पंचायत प्रभारी विकास सैनी ने कहा कि जिन किसान भाईयों के पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जिनकी किस्त नहीं आ पा रही है वह किसान बैंक में जाकर अपनी पासबुक से आधार सिडिग कर ले वा लैंड सिडिग भी अवश्य कर ले । इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह ने किसानों से कहा कि योजनाओं का लाभ किसान उठाएं क्योंकि वर्तमान में 80 प...
विकसित भारत संकल्प यात्रा :  टिहरी के विभिन्न विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों में आई.ई.सी. वाहनों के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस को किया जा रहा है जागरूक

विकसित भारत संकल्प यात्रा : टिहरी के विभिन्न विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों में आई.ई.सी. वाहनों के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस को किया जा रहा है जागरूक

उत्तराखंड हलचल
विकसित भारत संकल्प यात्रा : टिहरी के विभिन्न विकासखण्ड की ग्राम पंचायतों में आई.ई.सी. वाहनों के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस को किया जा रहा है जागरूक टिहरी : ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ के तहत जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में आई.ई.सी. वाहनों के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही योजनाओं से वंचित लोगों को लाभान्वित करना, मौजूद लोगों को विकसित भारत की शपथ दिलाना, लाभार्थियों को सम्मान पत्र वितरित किये जा रहे हैं। सोमवार को हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा के तहत जनपद क्षेत्रान्तर्गत विकासखंड प्रतापनगर के ग्राम पंचायत बोसाड़ी, कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत सकरों, थापली, धारमाय कोटी, धारकोट, जाखणीधार के ग्राम पंचायत उठड़, मैराव, कठूली, बिसातली, धौलधार...
डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू

डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू

उत्तराखंड हलचल
डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में हुए 40 हजार करोड़ से अधिक के एमओयूदेहरादून : डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखण्ड एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में 40 हजार 4सौ 23 करोड़ के एमओयू हस्ताक्षरित किये गये। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए अपार संभावनाएं हैं। उत्तराखण्ड राज्य की अवधारणा में  ऊर्जा सेक्टर का महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। औद्योगिक जगत से जुड़े लोगों के सुझावों के आधार पर 27 नई नीतियां बनाई गई हैं और अनेक नीतियों को सरल बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 08 और 09 दिसम्बर 2023 को एफआरआई में डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड, ग...
महिलाओं के लिए देश का सबसे असुरक्षित शहर, NCRB के चौंकाने और डराने वाले आंकड़े

महिलाओं के लिए देश का सबसे असुरक्षित शहर, NCRB के चौंकाने और डराने वाले आंकड़े

उत्तराखंड हलचल
महिलाओं के लिए देश का सबसे असुरक्षित शहर, NCRB के चौंकाने और डराने वाले आंकड़ेनई दिल्ली : अपराधों को कम करने के लिए सरकार भले ही कितने ही कड़े कदम उठाने का दावे क्यों ना करती हो, लेकिन अपराध कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। भारत में महिलाओं के खिलाफ साल 2022 में करीब साढ़े चार लाख मामले दर्ज किए गए हैं। NCRB के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 4,45,256 मामले दर्ज किये गए। डरावने आंकड़े  इससे पहले 2021 में 4,28,278 जबकि 2020 में 3,71,503 FIR द र्ज की गई थीं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के सिलसिले में हर घंटे लगभग 51 प्राथमिकी दर्ज की गईं। आंकड़ों के अनुसार प्रति एक लाख आबादी में महिलाओं के खिलाफ अपराध की दर 66.4 प्रतिशत रही, जबकि ऐसे मामलों में आरोप पत्र दायर करने की दर 75.8 रही। दिल्ली में सुरक्षित नही...
देवभूमि को नही बनने देगें अपराधियों का हॉलीडे स्टे – डीजीपी अभिनव कुमार

देवभूमि को नही बनने देगें अपराधियों का हॉलीडे स्टे – डीजीपी अभिनव कुमार

उत्तराखंड हलचल
देवभूमि को नही बनने देगें अपराधियों का हॉलीडे स्टे – डीजीपी अभिनव कुमारD.G.P. उत्तराखण्ड अभिनव कुमार का हरिद्वार दौरा डीजीपी ने की मेला कंट्रोल भवन में अपराध एवं कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा, गिनाई अपनी प्राथमिकताएं देवभूमि को नशा मुक्त करने का है लक्ष्य, अपराधियों पर कार्रवाई के साथ-साथ जन-जागरूकता भी जरूरी साइबर अपराध को बताया बड़ी चुनौती क्विक रिस्पांस और प्रोएक्टिव पुलिसिंग पर रहा फोकस, पीड़ितों को न्याय दिलाना होगी प्राथमिकता मित्रता, सेवा सुरक्षा के भाव से कार्य करें लेकिन अपराधियों के लिए मित्र नहीं काल बनेगी उत्तराखंड पुलिस बैठक उपरांत जनपद के सभी मीडिया कर्मियों से हुए रूबरू हरिद्वार : पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज डीजीपी उत्तराखण्ड अभिनव कुमार द्वारा पहली बार जनपद हरिद्वार का दौरा किया गया। सलामी लेने के पश्चात सीधे मेला भवन सीसीआर पहुंचे डीजीपी अभिनव कुमार द्वारा सर्वप्रथम हर...
राजपूत करणी सेना अध्यक्ष की गोली मार हत्या, लॉरेंस गैंग ने दी थी धमकी

राजपूत करणी सेना अध्यक्ष की गोली मार हत्या, लॉरेंस गैंग ने दी थी धमकी

उत्तराखंड हलचल
राजपूत करणी सेना अध्यक्ष की गोली मार हत्या, लॉरेंस गैंग ने दी थी धमकीराजस्थान : जयपुर में बदमाशों  ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने सुखदेव सिंह के गनर को भी गोली मारी. हालांकि, दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर सुखदेव सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए हैं. स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है. घटना श्याम नगर की है. जानकारी के मुताबिक, सुखदेव सिंह गोगामेडी अपने आवास पर थे, तभी अज्ञात बदमाश आए गोली मार दी. बताया जा रहा है कि लॉरेस विश्नोई गैंग के गुर्गे संपत नेहरा से सुखदेव सिंह को पहले धमकी मिली थी. धमकी मिलने के बाद सुखदेव ने जयपुर पुलिस को एक लिखित शिकायत दी थी. जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने सुखदेव सिंह को दो गोलियां मारी हैं....

राज्य नोडल अधिकारी रणबीर सिंह चौहान ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से की विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा

उत्तराखंड हलचल
चमोली : विकसित भारत संकल्प यात्रा के राज्य नोडल अधिकारी रणबीर सिंह चौहान ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा की। उन्होंने जनपदों में यात्रा संचालन में आ रही समस्याओं को सुना और बेहतर करने के सुझाव भी लिए। शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने को कहा। साथ ही शिविर में बैंक के प्रतिनिधियों को शामिल करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने  और  संकल्प यात्रा का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। इस दौरान पीडी आनन्द सिंह, सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। ...
उत्तराखंड : पुलिस के लिए दुखद खबर, CO का आकस्मिक निधन

उत्तराखंड : पुलिस के लिए दुखद खबर, CO का आकस्मिक निधन

उत्तराखंड हलचल
अल्मोड़ा जिले के रानीखेत सर्किल के CO तिलक राम वर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से शोक की लहर है। वह 10 फरवरी 1998 को पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। उनके द्वारा विभिन्न जनपदों में थानाध्यक्ष व कोतवाल के पद पर नियुक्त रहते हुए सेवाएं दी गई। 26 मई 2020 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के बाद सीओ सीआईडी हल्द्वानी फिर CO रानीखेत के पद पर तैनात रहे।बताया जाता है की CO वर्मा अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर अपने घर काशीपुर गए थे। 3 दिसंबर को उनकी भतीजी की शादी थी। बीती रात अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उनके परिजन उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।...