
पिथौरागढ़ के जवान निधन, चार दिन से पार्थिव शरीर का कर रहे इंतजार
पिथौरागढ़ के जवान निधन, चार दिन से पार्थिव शरीर का कर रहे इंतजारभारतीय सेना की 432 इंडिपेंडेंट इंजीनियर स्कॉर्डन में सेवारत पिथौरागढ़ के सैनिक पंकज कन्याल का टावर से गिरने के कारण निधन हो गया। लेकिन, चार दिन बाद भी उनका पार्थिव शरीर घर नहीं लाया जा सका है।
पिथौरागढ़ के पवन विहार कालोनी निवासी पंकज कन्याल का टॉवर से गिरकर निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पंकज कन्याल पुत्र श्याम सिंह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। चार दिन पहले टावर से गिरने के कारण उनका निधन हो गया था। लेकिन अब तक उनका पार्थिव शरीर उनके घर नहीं लाया जा सका है।
बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ लाया जा रहा है। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पिथौरागढ़ के मुवानी की रामगंगा नदी घाट पर किया जाएगा। उनके निधन की खबर के बाद से पत्नी और मां बेसुध पड़ी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंकज की शादी दो साल पहले हुई थी और उनका एक छ...









