Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
सुल्तानपुर और जगजीतपुर में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने लोगों को दिलाई विकसित राष्ट्र शपथ, मौके पर लोगों को दिया जा रहा योजनाओं का लाभ

सुल्तानपुर और जगजीतपुर में आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने लोगों को दिलाई विकसित राष्ट्र शपथ, मौके पर लोगों को दिया जा रहा योजनाओं का लाभ

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार : शहरी क्षेत्रों के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार  को हरिद्वार के सुल्तानपुर और जगजीतपुर पहुंची। इस कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रहे विभिन्न विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें। दोनों स्थानों पर संकल्प यात्रा के दौरान लोगों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुनाया गया।दोनों स्थानों पर आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में योजनाओं से वंचित कई लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया।सुल्तानपुर और जगजीतपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में मौजूद लोगों को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई गई। ज...
बाहरी लोगों की जमीन खरीद फरोक्त पर रोक सख्त भू-कानून की दिशा में प्रभावी कदम – महेंद्र भट्ट

बाहरी लोगों की जमीन खरीद फरोक्त पर रोक सख्त भू-कानून की दिशा में प्रभावी कदम – महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : भाजपा ने कृषि भूमि पर बाहरी लोगों की खरीदफरोक्त पर लगाई रोक को सख्त भू कानून की दिशा में प्रभावी कदम बताया है । प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त करते हुए, प्रदेशवासियों को जनभावनाओं के अनुकूल कानून लाने का भरोसा दिया है । नववर्ष की पूर्व संध्या पर लिए इस निर्णय को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसे राज्यवासियों की भावनाओं का सम्मान ठहराते हुए, सख्त भू कानून के प्रति भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता बताया । उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के बीच से आने वाले विषयों को वह गंभीरता से लेकर तत्काल उचित एवं प्रभावी कदम उठाते हैं । इससे पूर्व भी सख्त भू कानून निर्माण की दिशा में पूर्व मुख्य सचिव की अध्यक्षता ने उच्च स्तरीय समिति गठन की थी । जिसकी रिपोर्ट को वरिष्ठ अधिकारियों वाली प्रारूप समिति स...
हर्ष उल्ल्हास से प्रारम्भ हुआ भगवान राम प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम निमंत्रण अभियान, 01 से 15 जनवरी तक चलेगा अभियान, नगर के 43700 परिवारों तक जाएगी राम भक्तों की टोलियां

हर्ष उल्ल्हास से प्रारम्भ हुआ भगवान राम प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम निमंत्रण अभियान, 01 से 15 जनवरी तक चलेगा अभियान, नगर के 43700 परिवारों तक जाएगी राम भक्तों की टोलियां

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार। श्री राम जन्मभूमि भव्य मंदिर में भगवान रामलला की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के नामित 1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक चलने वाले अभियान का शुभारंभ आज हरिद्वार नगर के सभी पांच मंडलों में एक साथ हुआ। अभियान के तहत राम भक्तों की टोलियां घर-घर जाकर श्रद्धालुओं को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मानसिक रूप से सम्मिलित होने का न्यौता पूजित अक्षत, निमंत्रण पत्रक व चित्र देकर कर रहे हैं।मायापुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुबह दीपक भारती, संजीव दत्ता, कन्हैया खेवड़िया, राजन सेठ, गौरव शर्मा, राहुल वशिष्ठ, डॉ प्रशांत पालीवाल आदि ने हर की पौड़ी पहुँचकर गंगा पूजन के साथ घर-घर आयोध्या जी से आये पूजित अक्षत, निमंत्रण पत्रक व भगवान राम का चित्र परिवारों में बांट कर अभियान का शुभारंभ किया। सप्तऋषि मंडल में अभिषेक जमदग्नि, राज कुमार, अनिल मिश्रा, तरूण नैय्यर, अमित, सुमित आदि कार्यकर्ताओं ने भारतमा...
जब-जब मिलता है मौका, बच्चों पर खूब प्यार लुटाते हैं धामी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवसीय विद्यालय के लोकार्पण समारोह में फिर दिखा सीएम धामी का बच्चों के प्रति विशेष लगाव, अपने हाथों से बांधे बच्चों के जूतों के फीते और पहनाया ट्रैक सूट

जब-जब मिलता है मौका, बच्चों पर खूब प्यार लुटाते हैं धामी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवसीय विद्यालय के लोकार्पण समारोह में फिर दिखा सीएम धामी का बच्चों के प्रति विशेष लगाव, अपने हाथों से बांधे बच्चों के जूतों के फीते और पहनाया ट्रैक सूट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मुख्यमंत्री साल के विशेष मौकों पर अक्सर बच्चों के बीच रहना पसंद करते हैं। बात चाहे नए साल की शुरुआत की हो या अपने जन्मदिन की। सीएम ऐसे खास पलों को सरकारी आवासीय विद्यालयों में रह रहे अपवंचित वर्ग के बच्चों के बीच रहकर अपना समय बिताना पसंद करते हैं। साल 2024 के पहले दिन यानी आज भी मुख्यमंत्री सुबह सवेरे बच्चों के बीच नजर आए। मौका था नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवसीय विद्यालय के लोकार्पण समारोह कार्यक्रम का। इस दौरान जहां सीएम धामी ने अपने शब्दों से बच्चों को जीवन में लक्ष्य तयकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तो इस दौरान सीएम धामी बच्चों संग हंसी ठिठोली भी मंच से करते दिखे। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से ट्रैक सूट पहनाने के साथ ही उनके जूते के फीते भी बांधे और यह पहली बार नहीं हुआ कि धामी बच्चों को इस तरह लाड करते नजर आए। सीएम धामी जब अपने जन्मदिन पर बनियावाला स्थित विद्यालय में गए...
डीएम डॉ. आशीष चौहान के नेतृत्व में पौड़ी गढ़वाल को कई उपलब्धियां और सौगात दे गया वर्ष 2023, जिले के विकास को लेकर रहा खास, जानें उपलब्धियां …..

डीएम डॉ. आशीष चौहान के नेतृत्व में पौड़ी गढ़वाल को कई उपलब्धियां और सौगात दे गया वर्ष 2023, जिले के विकास को लेकर रहा खास, जानें उपलब्धियां …..

उत्तराखंड हलचल
पौड़ी : जिले के विकास को लेकर वर्ष 2023 खास रहा है। जिले में चुनौतियों के समाधान के साथ ही हुए विकास कार्यों ने पौड़ी गढ़वाल के विकास को डीएम डॉ. आशीष चौहान के नेतृत्व में विकास को गति प्रदान की है। वर्ष 2023 कई मायनों में जनपद पौड़ी गढ़वाल के लिए खास रहा। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान की देश के तेज तर्रार आईएएस अधिकारियों में गिनती होती हैं । डीएम डॉ. आशीष चौहान का सरल स्वभाव उन्हें आमजन से जोड़ता हैं । आईएएस डॉ. आशीष चौहान अपनी कुशल व्यवहार एवं बेहतरीन कार्यशैली के चलते आमजन में काफी लोकप्रिय हैं । मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अथक प्रयासों से विश्वस्तरीय इनवेस्टर समिट का प्रभाव भी जिले में बखूबी देखने को मिला। वहीं किसानों एवं काश्तकारों की आजीविका सुधार, माउण्टेन म्यूजियम (Mountain Museum) एवं तारामण्डल, बेडू प्रसंस्करण प्रोजेक्ट, ऋषिकेश-देवप्रयाग तक गंगा पैदल पथ यात्रा / पौराणिक चारधाम ...
प्राथमिक शिक्षकों ने की गृह जनपद में तैनाती की मांग, निदेशक को सौंपा ज्ञापन

प्राथमिक शिक्षकों ने की गृह जनपद में तैनाती की मांग, निदेशक को सौंपा ज्ञापन

उत्तराखंड हलचल
देहरादून। प्राथमिक शिक्षकों ने गृह जनपद में नियुक्ति की मांग की है। शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा निदेशालय निदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. रामचंद्र उनियाल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि प्राइमरी शिक्षकों के भी अंतर मण्डलीय, अंतर जनपदीय और गृह जनपद में स्थान्नातरण किए जाने चाहिए। ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ प्राइमरी शिक्षकों ने वर्ष 2022- 23 में धारा 27 के अन्तर्गत पारस्परिक, अंतर मण्डलीय और गृह जनपद में स्थानांतरण के लिए दाम्पत्य नीति और गम्भीर बीमारी के तहत आवेदन किये थे। फिर 2023-24 भी दोबारा आवेदन किए। लेकिन, इन आवेदनों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि, दूसरी और माध्यमिक शिक्षकों के अंतर मण्डलीय तबादलों के आवेदनों पर कार्रवाई गतिमान है। शिक्षकों ने मांग की कि इन दोनों सत्रों में जिन शिक्षक- शिक्षिकाओं ने अंतर मण्डलीय, अंतर जनपदीय और गृह जनपद में स्थानांतरण के लिए आवेदन किए...
डीएम सोनिका ने सुनी जन समस्याएं, 69 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध करें निस्तारण

डीएम सोनिका ने सुनी जन समस्याएं, 69 शिकायतें हुई दर्ज, अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध करें निस्तारण

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जनसुनवाई में 69 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे भूमि, सिंचाई, आर्थिक सहायता, निजी चिकत्सालय द्वारा वेतन रोके जाने, घरों में पानी घुसने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध निस्तारण करें तथा शिकायतों के निस्तारण पर अपने विभाग स्तर पर भी समीक्षा करें। जांच वाली शिकायतों के संबंध में शिकायतकर्ता को भी सूचित करें। भूमि सीमांकन सम्बन्धी शिकायतों को 1 सप्ताह के भीतर निस्तारण की कार्यवाही करते हुए अख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अजबपुर में  खेती हेतु पानी न मिलने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए  एक सप्ताह के भीतर पानी पंहुचाने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए। भाऊवाला में ग्...
बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उत्तराखंड के दौरे पर आए असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा और उनकी धर्म पत्नी रिनिकी भूयान शर्मा से जौली ग्रांट हवाई अड्डे पर की भेंट

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उत्तराखंड के दौरे पर आए असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा और उनकी धर्म पत्नी रिनिकी भूयान शर्मा से जौली ग्रांट हवाई अड्डे पर की भेंट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उत्तराखंड के दौरे पर आए असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा और उनकी धर्म पत्नी रिनिकी भूयान शर्मा से आज जौली ग्रांट हवाई अड्डे पर भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बीकेटीसी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बाबा केदार और भगवान बदरी विशाल का प्रसाद भेंट किया।...
भ्रष्टाचार पर धामी सरकार ने की सबसे तेज और बड़ी कार्रवाई, 23 साल में 10 मुख्यमंत्रियों में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई में सबसे आगे

भ्रष्टाचार पर धामी सरकार ने की सबसे तेज और बड़ी कार्रवाई, 23 साल में 10 मुख्यमंत्रियों में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई में सबसे आगे

उत्तराखंड हलचल
धामी सरकार ने ढाई साल में 40 भ्रष्टाचारियों को पहुंचाया जेल भ्रष्टाचार रोकने को राज्य में 1064 टोल फ्री सेवा बन रही आम नागरिकों के लिए बड़ा हथियार ढाई साल के भीतर आईएएस, आईएफएस और पीसीएस जैसे पावरफुल अफसरों को पहुंचाया जेलदेहरादून। देवभूमि में भ्रष्टाचार के दानवों पर कार्रवाई करने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे आगे हैं। 23 साल में राज्य की बागडोर संभालने वाले 10 मुख्यमंत्रियों में पुष्कर सिंह धामी ने सिर्फ ढाई साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर सबसे तेज और बड़ी कार्रवाई का रिकॉर्ड बनाया है। खासकर गुजरते साल 2023 में सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त 18 ट्रैप में 4 अफसरों समेत 19 को जेल भेजा है। जबकि सिर्फ ढाई साल के कार्यकाल में धामी सरकार ने सबसे ज्यादा 38 ट्रैप कर 40 भ्रष्टाचारियों को सलाखों के भीतर डाला है। यही नहीं धामी अकेले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने राज्य के इतिहास में पहली ब...
उत्तराखंड: “दिशा धियाणी” शुद्धता की गारंटी, यहां मिलेंगे सभी जैविक उत्पाद

उत्तराखंड: “दिशा धियाणी” शुद्धता की गारंटी, यहां मिलेंगे सभी जैविक उत्पाद

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: जैविक उत्पाद मतलब शुद्धता की गारंटी। यह जैविक उत्पाद जहां, हमारे शरीर में मौजूद कई बीमारियों को दूर भगाने का काम करती हैं। वहीं, बीमारियों को शरीर के आसपास भी नहीं फटकने देते हैं। जैविक उत्पादों की मांग रोजाना बढ़ती जा रही है। ऐसे में जैविक उत्पादों की शुद्धता पर भी मिलावटखोरी का खतरा मंडरा रहा है। अगर आप भी जैविक उत्पाद खरीदना चाहते हैं और मिलावटखोरी की खतरे से बचना चाहते हैं, तो “दिशा धियाणी” आपके लिए पूरी गारंटी के साथ जैविक उत्पाद उपलब्ध करता है। दिशा धियाणी में आपको यमुना घाटी के पुरोला के लाल चावल से लेकर सांकरी, हर्षिल और पिथौरागढ़ की राजमा भी उपलब्ध कराता है।  गहत, काली दाल, रंयास, मंडुआ, झंगोरा, पहाड़ी पीसा हुआ नमक, मंसूर की समेत शहद, पहाड़ी मसाले समेत पहाड़ के किसानों के खेतों में जैविक ढंग से उगने वाला हर उत्पाद आपको दिशा धियाणी स्टोर में मिल जाएगा। अगर आप भ...