Tag: Vibe

No Cap! Gen Z की भाषा समझनी है तो पहले उसकी ‘Vibe’ समझिए

No Cap! Gen Z की भाषा समझनी है तो पहले उसकी ‘Vibe’ समझिए

समसामयिक, सोशल-मीडिया
  Slay, Rizz, Delulu, Sus से लेकर Ghosting तक-नई पीढ़ी ने तैयार किया अपना शब्दकोश; शब्द कम हैं, एक्सप्रेशन ज्यादा और इमोजी भी कह देते हैं पूरी बातशशि मोहन रवांल्टा आर्ट डायरेक्टर पाञ्चजन्य एवं Organiser “भाई, ये तो बहुत sus है!” “उसका rizz देखा?” “Stop being delulu!” “आज तो तुम slay कर रहे हो!”इन वाक्यों को पढ़कर अगर आपके मन में पहला सवाल आया कि ‘आखिर ये बोल क्या रहे हैं?’, तो आप अकेले नहीं हैं। आज Gen Z की बातचीत सुनकर पिछली पीढ़ियों के बहुत से लोग कई बार खुद को किसी नई भाषा के सामने खड़ा पाते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर कोई नया शब्द ट्रेंड करता है और फिर उसका मतलब जानने के लिए हम गूगल का सहारा लेते नजर आते हैं।पीढ़ियां बदलती हैं तो वे अपने साथ सिर्फ नया फैशन, नई तकनीक और नई सोच ही नहीं लातीं, वह अपनी एक अलग भाषा भी गढ़ती है। कभी नए मुहावरे पैदा होते हैं, कभी पुराने...