
देहरादून में 17 होमस्टे पर बड़ी कार्रवाई, पंजीकरण रद्द; नियम तोड़ने वालों पर डीएम सख्त
नियमों की अनदेखी पर डीएम सख्त, पर्यटन वेबसाइट से हटाने की प्रक्रिया शुरूहिमांतर ब्यूरो, देहरादूनदेहरादून में कानून व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने अवैध एवं नियम विरुद्ध संचालित होमस्टे के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान के तहत प्रथम चरण में 17 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। साथ ही इन होमस्टे को पर्यटन विभाग की वेबसाइट से हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
जांच के दौरान प्रशासन को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। कई होमस्टे होटल की तरह व्यावसायिक रूप से संचालित हो रहे थे। कुछ स्थानों पर देर रात तक बार संचालन, तेज डीजे, पार्टियों और अन्य नियम विरुद्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आईं। प्रशासन का मानना है कि इस तरह के संचालन से कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट...

