Tag: Community Health Centre Naugaon

स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर नौगांव में जनआंदोलन, अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा

स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर नौगांव में जनआंदोलन, अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो | नीरज उत्तराखंडी | नौगांव (उत्तरकाशी)यमुना घाटी के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगांव में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति के विरोध में सोमवार को क्षेत्रवासियों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल परिसर में एकत्र हुए और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चारधाम यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव और यमुना घाटी के हजारों लोगों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद सीएचसी नौगांव वर्षों से विशेषज्ञ चिकित्सकों, तकनीकी कर्मचारियों और मूलभूत संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य स...