Tag: bonus

उत्तराखंड: कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, बोनस का आदेश जारी

उत्तराखंड: कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, बोनस का आदेश जारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: अराजपत्रित श्रेणी के राज्य कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्यप्रभारित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व स्थानीय निकायों और जिला पंचायतों के कर्मचारियों तथा कैजुअल / दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वर्ष 2022-23 के लिए उत्पादकता असंबद्ध बोनस (तदर्थ बोनस) का आदेश जारी कर दिया गया है। उप सचिव वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली के कार्यालय ज्ञाप संख्या – 7 / 24 / 2007 / E-III (ए) दिनांक 17 अक्टूबर 2023 द्वारा केन्द्र सरकार के समूह “ग” के कर्मचारियों और समूह “ख” के सभी अराजपत्रित कर्मचारियों को वर्ष 2022-23 के लिए 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (अधिकतम धनराशि रू0 7000/- (सात हजार मात्र)) की सीमा निर्धारित करते हुए तदर्थ बोनस स्वीकृत किया गया है। 2. राज्य सरकार सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला...