Tag: सूर्य नमस्कार

24 मिनट 20 सेकंड में 108 सूर्य नमस्कार कर योग गुरु डॉ. नवदीप जोशी ने बनाया रिकॉर्ड

24 मिनट 20 सेकंड में 108 सूर्य नमस्कार कर योग गुरु डॉ. नवदीप जोशी ने बनाया रिकॉर्ड

दिल्ली-एनसीआर
  राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में विशेष उपलब्धि, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नामहिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीराष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में योग गुरु डॉ. नवदीप जोशी ने मंत्रोच्चार के साथ महज 24 मिनट 20 सेकंड में 108 सूर्य नमस्कार पूर्ण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उनकी इस उपलब्धि को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (Asia Book of Records) और योगासन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Yogasana Book of World Records) में दर्ज किया गया है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत फिट इंडिया मूवमेंट द्वारा आयोजित 'संडे ऑन साइकिल' (Sunday on Cycle) कार्यक्रम के अवसर पर नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में यह उपलब्धि हासिल की गई। भारतीय ज्ञान परंपरा, योग, स्वास्थ्य और अध्यात्म को समर्पित इस आयोजन में अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। व...