Tag: विकास–आपदा विरोधाभास

हिमालयी संकट पर मंथन: सतत विकास और इको-टूरिज्म को लेकर वैश्विक संगोष्ठी आयोजित

हिमालयी संकट पर मंथन: सतत विकास और इको-टूरिज्म को लेकर वैश्विक संगोष्ठी आयोजित

दिल्ली-एनसीआर
 हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीमोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन (Molyar Resource Foundation) ने साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय (यूके) के सहयोग से “हिमालय में सशक्तिकरण : सतत विकास और इको-टूरिज्म” विषय पर एक उच्च स्तरीय बहुविषयक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस संगोष्ठी में प्रमुख शिक्षाविदों, नीति निर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों, विचारकों एवं सामुदायिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा हिमालयी क्षेत्र के सामने उपस्थित बढ़ती पारिस्थितिक, विकासात्मक और सामाजिक-सांस्कृतिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि वर्तमान दोहनकारी सामूहिक पर्यटन मॉडल के स्थान पर उत्तरदायी, समुदाय-केंद्रित और पर्यावरणीय रूप से संतुलित विकास मॉडल अपनाया जाना आवश्यक है। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जो ज्ञान, सामंजस्य और सामूहिक प्रगति का प्रतीक ह...