Tag: लद्दाख मैराथन

अल्मोड़ा के चिराग उप्रेती ने किया कमाल, 4 घंटे 17 मिनट में पूरी की लद्दाख हाई-एल्टीट्यूड मैराथन

अल्मोड़ा के चिराग उप्रेती ने किया कमाल, 4 घंटे 17 मिनट में पूरी की लद्दाख हाई-एल्टीट्यूड मैराथन

अल्‍मोड़ा, देश—विदेश
 हिमांतर वेब डेस्कलेह, लद्दाख: उत्तराखंड की पहाड़ियों में ट्रैकिंग और पहाड़ी रास्तों पर दौड़ने के शौकीन चिराग उप्रेती ने 13 सितंबर को प्रतिष्ठित लद्दाख मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की। उन्होंने 4 घंटे 17 मिनट के आधिकारिक चिप टाइम के साथ फिनिश लाइन पार की। नैनीताल में जन्मे और पले-बढ़े चिराग ने अपनी स्कूली शिक्षा शेरवुड कॉलेज, नैनीताल से पूरी की। उनका परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के खेती गाँव का रहने वाला है। गाँव में उनका पैतृक घर भी है, जिसकी इन दिनों मरम्मत कराई जा रही है। स्कूल के दिनों में चिराग अक्सर अपने पैतृक गाँव जाया करते थे। वर्तमान में चिराग न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में न्यूरोसाइंटिस्ट हैं। उनकी रिसर्च का फोकस मस्तिष्क की कार्यप्रणाली और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों को समझने पर है। ऐसे में अपनी रनिंग जर्नी की सबसे कठिन रेसों में से एक के लिए हिमालय लौटना उनके ल...