
उत्तरकाशी की एएनएम पूजा राणा को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
हिमांतर ब्यूरो, नौगांव (उत्तरकाशी)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगांव में तैनात एएनएम पूजा राणा को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर देश के सर्वोच्च नर्सिंग सम्मान National Florence Nightingale Award से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया।
पूजा राणा इस सम्मान को प्राप्त करने वाली उत्तराखंड की पहली और अब तक की एकमात्र एएनएम बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे उत्तरकाशी जनपद सहित राज्यभर में खुशी की लहर है।
पूजा राणा ने अपने सेवाकाल के दौरान दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। COVID-19 के दौरान उन्होंने जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में गांव-गांव पहुंचकर टीकाकरण अभियान चलाया और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर एक मिसाल पे...
