
राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष: बाबा विश्वनाथ के दरबार में PM Modi के लिए CM Dhami की विशेष पूजा
हिमांतर वेब डेस्कउत्तरकाशी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी के पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।
देवभूमि उत्तराखंड से प्रधानमंत्री के लिए की गई यह प्रार्थना केवल उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु तक सीमित नहीं रही। मुख्यमंत्री धामी ने इसे प्रधानमंत्री मोदी के ढाई दशक के सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा और भारत के विकास से जोड़ते हुए उनके नेतृत्व में देश के आगे बढ़ते रहने की कामना भी की।सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को बताया राष्ट्रसेवा का काल
पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को राष्ट्...
