
राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की 13 बड़ी घोषणाएं, आंगनबाड़ी, आशा और भोजन माताओं का बढ़ेगा मानदेय
भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने विकसित उत्तराखण्ड का संकल्प दोहराया
अतिथि शिक्षकों के मानदेय में भी होगी वृद्धि, राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगी कैबिनेट समितिहिमांतर, भराड़ीसैंण (चमोली)उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) स्थित विधानसभा परिसर में आयोजित समारोह में प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़ी 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि, लखपति दीदियों को प्रोत्साहन राशि तथा राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कैबिनेट समिति का गठन प्रमुख हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और...



