
दून पुस्तकालय में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन
सत्ता, महत्वाकांक्षा, मानवीय दुर्बलता और पश्चाताप के अंतर्द्वंद्व को कलाकारों ने मंच पर किया जीवंतहिमांतर | देहरादूनदून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र, देहरादून तथा मेघदूत नाट्य संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को दून पुस्तकालय के सभागार में ‘औरंगज़ेब की आखिरी रात’ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। डॉ. रामकुमार वर्मा द्वारा लिखित इस नाटक का निर्देशन एस.पी. ममगाईं ने किया। लगभग 60 मिनट की इस नाट्य प्रस्तुति में मुगल सम्राट औरंगज़ेब के जीवन के अंतिम दिनों में चल रहे मानसिक द्वंद्व, पश्चाताप, महत्वाकांक्षा और गहरे अकेलेपन को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया।
इतिहास में औरंगज़ेब को एक ऐसे शासक के रूप में देखा जाता है, जिसने अपने साम्राज्य के विस्तार और सत्ता को मजबूत करने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। विशेष रूप से मराठों के साथ उसका लंबा टकराव, शिवाजी के पुत्र संभाजी की नि...
