Tag: मां उमा देवी मंदिर कर्णप्रयाग

कर्णप्रयाग के SDM अलकेश नौडियाल और भिकियासैंण की SDM याक्षी अरोड़ा ने मंदिर में रचाई शादी, सादगी की पेश की मिसाल

कर्णप्रयाग के SDM अलकेश नौडियाल और भिकियासैंण की SDM याक्षी अरोड़ा ने मंदिर में रचाई शादी, सादगी की पेश की मिसाल

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी | पुरोला/उत्तरकाशीविवाह को यादगार बनाने के लिए भव्य आयोजन और दिखावे की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि सादगी, परंपरा और संस्कार भी इसे विशेष बना सकते हैं। उत्तराखंड के दो युवा प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने विवाह के माध्यम से इसी सोच को साकार करते हुए समाज के सामने सादगी और सांस्कृतिक मूल्यों की मिसाल पेश की है।रवांई घाटी के पुरोला क्षेत्र के पुजेली गांव निवासी एवं कर्णप्रयाग के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अलकेश नौडियाल और अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण की उपजिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा ने भव्य और खर्चीले आयोजनों से दूर रहकर कर्णप्रयाग स्थित पौराणिक मां उमा देवी मंदिर के पावन प्रांगण में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। दोनों ने सात फेरे लेकर जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया। पौराणिक मंदिर में लिए सात फेरे मां उमा देवी मंदिर कर्णप्रयाग के प्रमुख धार्मिक...