Tag: महालक्ष्मी योजना

बर्नीगाड़ को 215 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, महाविद्यालय और मिनी स्टेडियम की घोषणा

बर्नीगाड़ को 215 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, महाविद्यालय और मिनी स्टेडियम की घोषणा

उत्तरकाशी
  मुख्यमंत्री धामी ने सेवा सेतु अभियान में किया प्रतिभाग, कहा- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकतानीरज उत्तराखंडी, बर्नीगाड़/उत्तरकाशीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज बर्नीगाड़ (कुंवा) में आयोजित सेवा सेतु अभियान के तहत जिलास्तरीय शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने करीब 215 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का शुभारंभ कर क्षेत्र को उच्च शिक्षा की महत्वपूर्ण सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना और शासनादेश जारी करना नहीं, बल्कि उनका लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। सेवा सेतु अभियान इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।महाविद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण जल्द मु...