Tag: मल्ला जोहार विकास समिति

जोहार घाटी में शिक्षा की अलख जगाने वाले विपिन चंद्र जोशी को क्यों भुला दिया गया?

जोहार घाटी में शिक्षा की अलख जगाने वाले विपिन चंद्र जोशी को क्यों भुला दिया गया?

पिथौरागढ़
 मनोहर सिंह रावतहमारे समाज में अनेक ऐसी शख्सियतें हुई हैं, जिन्होंने नाम और धन की अपेक्षा किए बिना समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। लेकिन समय के साथ उनके योगदान को भुला दिया जाना उन लोगों को पीड़ा देता है, जिन्होंने उनके कार्यों को करीब से देखा और महसूस किया है। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बसे सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी में ऐसी ही एक शख्सियत थे शिक्षाविद् विपिन चंद्र जोशी। उन्होंने उस दौर में दुर्गम जोहार घाटी में शिक्षा की अलख जगाई, जब विद्यालय तक पहुंचना भी किसी चुनौती से कम नहीं था। उनका मानना था कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, अनुशासित और संस्कारवान भी बनाना चाहिए। जोशी जी की दूरदर्शिता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पहाड़ों में कंप्यूटर शिक्षा की आवश्यकता भी महसूस की और मुनस्यारी में कंप्य...