Tag: बाला गोरिया

हनुमान अंश… कैंची धाम और अब ग्वेल देवता पर बनी फिल्म के टीजर और पोस्टर ने खींचा ध्यान

हनुमान अंश… कैंची धाम और अब ग्वेल देवता पर बनी फिल्म के टीजर और पोस्टर ने खींचा ध्यान

कला-रंगमंच
 केवल तिवारी समाचार संपादक, दैनिक ट्रिब्यून फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बाद अब उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम चर्चा में है। वैसे नीम करौली बाबा द्वारा स्थापित इस आश्रम में पिछले डेढ़-दो दशक से श्रद्धालुओं का उमड़ना शुरू हुआ था। इससे पहले 15 जून के आसपास ही यहां लोगों का हुजूम उमड़ता था, क्योंकि इसी दौरान बाबा की जयंती मनाई जाती थी, लेकिन अब उक्त फिल्म के बाद यह क्षेत्र ज्यादा चर्चा में है। इधर, इसी कैंची धाम के चारों ओर एक और आवाज सदियों से गूंजती रहती है। वह है—‘जय ग्वेलज्यू महाराज।’ उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों, खासतौर से पूरे कुमाऊं क्षेत्र में गोलज्यू यानी ग्वेल देवता की सदियों से पूजा होती आ रही है। अनेक गांवों और कस्बों के ये देवता कुल गुरु हैं। ग्वेल देवता या गोलू देवता। स्थानीय भाषा में ग्वेलज्यू, यानी ग्वेल जी। इन्हीं पर अब एक फिल्म आ रही है। फिल्म का नाम है...