Tag: बस्ती की पाठशाला

बस्ती की पाठशाला में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

बस्ती की पाठशाला में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

उत्तराखंड हलचल
हिमांतर देहरादूनबाल दिवस के अवसर पर संपर्क संस्थान की उत्तराखंड इकाई और श्री महिमा नन्द फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय ‘बस्ती की पाठशाला’ में वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संपर्क संस्थान की सहसचिव शशि कुड़ियाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनका उत्साहवर्धन करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने कविता पाठ, गायन और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों का आत्मविश्वास, उत्साह और शानदार प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को संपर्क संस्थान और श्री महिमा नन्द फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र, स्कूल बैग, शैक्षणिक स...