Tag: तीलू रौतेली पुरस्कार

पहाड़ की कृषि विरासत को सहेज रहीं ‘रेड राइस लेडी’ स्वतंत्री बंधानी

पहाड़ की कृषि विरासत को सहेज रहीं ‘रेड राइस लेडी’ स्वतंत्री बंधानी

उत्तरकाशी
  तीलू रौतेली पुरस्कार के बाद उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित हुईं कोटियाल गांव की स्वतंत्री बंधानी, लाल धान के साथ विलुप्ति की कगार पर पहुँचे चीणा-कौणी जैसे पारंपरिक अनाजों के संरक्षण में जुटींआशिता डोभाल, नौगांव (उत्तरकाशी)पहाड़ की पहचान केवल उसकी ऊँची चोटियों, नदियों और प्राकृतिक सौंदर्य से नहीं, बल्कि उन खेतों और पारंपरिक बीजों से भी है, जिन्होंने सदियों से यहाँ की संस्कृति और खानपान को समृद्ध बनाया है। बदलते समय के साथ जब कई पारंपरिक फसलें खेतों से गायब होने लगीं, तब सीमांत जनपद उत्तरकाशी के नौगांव ब्लॉक के कोटियाल गांव की स्वतंत्री बंधानी ने इस कृषि विरासत को सहेजने का बीड़ा उठाया। आज वे ‘रेड राइस लेडी’ के नाम से पहचानी जाती हैं। तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित स्वतंत्री बंधानी को अब उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान से नवाजा गया है। डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज चैनल ...
हेमा नेगी करासी को मिला ‘Amazing India Award’, उत्तराखंड की लोक संस्कृति का बढ़ाया मान

हेमा नेगी करासी को मिला ‘Amazing India Award’, उत्तराखंड की लोक संस्कृति का बढ़ाया मान

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनउत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक संगीत को देश-दुनिया में पहचान दिलाने वाली प्रसिद्ध लोक गायिका एवं जागर सम्राज्ञी हेमा नेगी करासी को प्रतिष्ठित ‘अडानी प्रेजेंट्स अमेजिंग इंडिया अवार्ड’ (Adani Presents Amazing India Award) से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनकी दीर्घकालीन कला साधना और उत्तराखंड की लोक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हेमा नेगी करासी ने अपनी मधुर आवाज और लोकगीतों के माध्यम से न केवल देश-विदेश में उत्तराखंड की संस्कृति का परचम लहराया है, बल्कि युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के लिए भी निरंतर कार्य किया है। इससे पहले भी उन्हें उनकी कलात्मक सेवाओं के लिए ‘तीलू रौतेली पुरस्कार’ और ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’ जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया...
तीलू रौतेली पुरस्कार : उत्तराखंड के विकास में मातृ शक्ति की बड़ी भूमिका — मुख्यमंत्री

तीलू रौतेली पुरस्कार : उत्तराखंड के विकास में मातृ शक्ति की बड़ी भूमिका — मुख्यमंत्री

देहरादून
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार 2022-23 किये प्रदान. 14 महिलाओं को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 35 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार दिये गये. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आई.आर.डी.टी सभागार, सर्वे चौक में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार 2022-23 प्रदान किये. इस वर्ष 14 महिलाओं को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 35 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार प्रदान किया गया. सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को 51-51 हजार रूपये की धनराशि उनके खाते में डिजिटल हस्तांतरित की गई. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित कर वे स्वयं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. उन...