Tag: ट्राउट फार्मिंग

इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली, पहली बार 5 मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट का निर्यात

इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली, पहली बार 5 मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट का निर्यात

देहरादून
हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनराज्य गठन के बाद पहली बार उत्तराखंड की मछली अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंची है। पिथौरागढ़ जिले की तीन मत्स्यजीवी सहकारी समितियों ने राज्य सरकार के सहयोग से नेपाल को 5 मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात किया है। इसके साथ ही राज्य सरकार आने वाले दिनों में करीब 30 टन मछली के निर्यात की तैयारी कर रही है। राज्य सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में मत्स्य विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ के धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्र की तीन सहकारी समितियों द्वारा उत्पादित मछलियों को कोल्ड-चेन व्यवस्था के साथ गुजरात के वेरावल भेजा गया। वहां प्रसंस्करण के बाद 23 जून 2026 को नेपाल के अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका सफल निर्यात किया गया। इस निर्यात से जुड़े 33 मत्स्य पालकों को लगभग 23.50 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई है। राज्य के ...
मत्स्य पालन को बढ़ावा: सीएम धामी ने रेफ्रिजरेटेड फिशरीज वैन को किया फ्लैग ऑफ

मत्स्य पालन को बढ़ावा: सीएम धामी ने रेफ्रिजरेटेड फिशरीज वैन को किया फ्लैग ऑफ

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को निरंजनपुर, देहरादून में राज्यभर से आए पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और मत्स्य पालकों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मत्स्य क्षेत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से रेफ्रिजरेटेड फिशरीज वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालन न केवल ग्रामीण जीवन का अभिन्न हिस्सा है, बल्कि लाखों परिवारों की आजीविका का मुख्य आधार भी है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि गांव, किसान और पशुपालक आर्थिक रूप से मजबूत होंगे तभी देश आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पशुपालन और मत्स्य क्षेत्र के विकास के लिए “प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना”, “राष्ट्रीय पशुधन मिशन”, “राष्ट्रीय गोकुल मिशन”, “पशुपालन अवसंरचना विकास कोष” और “किसान क्रेडिट कार्ड” जैसी...