
कण्वाश्रम के विकास की कवायद तेज, संयुक्त विभागीय दल ने किया चौकीघाटा बैराज का निरीक्षण
धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में कण्वाश्रम को विकसित करने की तैयारी, जल्द तैयार होगी विस्तृत कार्ययोजना
कण्व नगरी कोटद्वार। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के दिशा-निर्देशों के तहत पर्यटन, सिंचाई, राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दल ने कण्वाश्रम स्थित चौकीघाटा बैराज का निरीक्षण कर वहां कण्वाश्रम के विकास की संभावनाओं का जायजा लिया।
उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार के नेतृत्व में संयुक्त दल ने वर्तमान कण्वाश्रम से लगभग 1.2 किलोमीटर दूर स्थित बैराज स्थल का निरीक्षण किया। इस स्थल पर महत्वाकांक्षी परियोजना के साकार होने की व्यापक संभावनाएं नजर आ रही हैं।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, लोकसभा सांसद अनिल बलूनी तथा पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के न...
