Tag: गैलगढ़ टॉप

हिमालय के लैण्डस्केप का आईना है बण्डीधुर्रा ट्रेक

हिमालय के लैण्डस्केप का आईना है बण्डीधुर्रा ट्रेक

ट्रैवलॉग, पर्यटन
 जे. पी. मैठाणी फोटो- अजय भण्डारी, सिद्धार्थ नेगी एवं अमन नेगी अरे भाई साब जयदीप से कह देना जरा एक टैंट चाहिए हमारी टीम फिर से बण्डीधुर्रा ट्रेक पर जा रही है। मुझे याद है अजय भण्डारी की यह टीम मार्च 2020-21 में भी इस ट्रेक पर गये थे। उधर मैंने जयदीप से टैंट की बात की और इधर हमारे गाँव के युवाओं की टीम नौरख के पदानखोला (देश की आजादी से पहले हर गाँव में एक मुखिया होता था जिसे प्रधान या गढ़वाली  में पदान कहते थे) यानी पीपलकोटी नौरख गाँव के सबसे ऊपर वाले घर के आंगन में तैयार हैं बण्डीधुर्रा ट्रेक पर जाने के लिए। पीपलकोटी (अब नगर पंचायत पीपलकोटी) से उत्तर पश्चिम में अलकनन्दा नदी बहती है। ठीक दक्षिण में किरूली-पांचुला बुग्याल बांज, बुरांस और रिंगाल के घने जंगलों के बीच स्थित है। और उत्तर-पूर्व दिशा में बण्डीधुर्रा फैला हुआ है जो आगे लॉर्ड कर्जन पास के साथ-साथ पुराने रूपकुण्ड ट्रेक क...