
उत्तराखंड की ‘पिरुल वुमन’ मंजू आर. साह को मिला ‘दिलीप सिंह खेतवाल स्मृति कर्मवीर पुरस्कार’
अल्मोड़ा में आयोजित राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन में पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला सम्मान।हिमांतर ब्यूरो, अल्मोड़ा‘पिरुल वुमन’ के नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्यमी मंजू आर. साह को पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘दिलीप सिंह खेतवाल स्मृति कर्मवीर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 14 और 15 नवंबर 2026 को अल्मोड़ा के होटल शिखर में आयोजित ‘राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा सम्मेलन’ के दौरान प्रदान किया गया।
अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली मंजू आर. साह ने अपनी अभिनव सोच और अथक प्रयासों से पहाड़ की एक गंभीर पर्यावरणीय समस्या को स्वरोजगार के अवसर में बदलने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने चीड़ के पेड़ों से गिरने वाली सूखी पत्...
