Tag: ऋतु खंडूड़ी भूषण

पहाड़ की कृषि विरासत को सहेज रहीं ‘रेड राइस लेडी’ स्वतंत्री बंधानी

पहाड़ की कृषि विरासत को सहेज रहीं ‘रेड राइस लेडी’ स्वतंत्री बंधानी

उत्तरकाशी
  तीलू रौतेली पुरस्कार के बाद उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित हुईं कोटियाल गांव की स्वतंत्री बंधानी, लाल धान के साथ विलुप्ति की कगार पर पहुँचे चीणा-कौणी जैसे पारंपरिक अनाजों के संरक्षण में जुटींआशिता डोभाल, नौगांव (उत्तरकाशी)पहाड़ की पहचान केवल उसकी ऊँची चोटियों, नदियों और प्राकृतिक सौंदर्य से नहीं, बल्कि उन खेतों और पारंपरिक बीजों से भी है, जिन्होंने सदियों से यहाँ की संस्कृति और खानपान को समृद्ध बनाया है। बदलते समय के साथ जब कई पारंपरिक फसलें खेतों से गायब होने लगीं, तब सीमांत जनपद उत्तरकाशी के नौगांव ब्लॉक के कोटियाल गांव की स्वतंत्री बंधानी ने इस कृषि विरासत को सहेजने का बीड़ा उठाया। आज वे ‘रेड राइस लेडी’ के नाम से पहचानी जाती हैं। तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित स्वतंत्री बंधानी को अब उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान से नवाजा गया है। डिस्कवर उत्तराखंड 24 न्यूज चैनल ...