Tag: उत्तरकाशी खबर

मोरी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

मोरी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

उत्तराखंड हलचल
 नीरज उत्तराखंडी, मोरी/उत्तरकाशीविकासखंड मोरी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में एकत्रित हुई कार्यकत्रियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई.धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां वर्षों से न्यूनतम मानदेय, अस्थायी रोजगार और बढ़ते कार्यभार जैसी समस्याओं से जूझ रही हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.ये हैं प्रमुख तीन मांगें:आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए. मानदेय में वृद्धि कर सम्मानजनक वेतन सुनिश्चित किया जाए. सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं प्रदान की...
पुरोला में बीमार महिला को डंडी-कंडी से सड़क तक पहुंचाया, 108 से दून अस्पताल रेफर

पुरोला में बीमार महिला को डंडी-कंडी से सड़क तक पहुंचाया, 108 से दून अस्पताल रेफर

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी, पुरोला  उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी के पुरोला विकासखंड स्थित सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत सांखाल में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव की एक मार्मिक घटना सामने आई है. गांव की निवासी इन्द्री देवी का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर ग्रामीणों को उन्हें डंडी-कंडी के सहारे कई किलोमीटर पैदल सड़क तक पहुंचाना पड़ा. सड़क सुविधा के अभाव में पैदल ले जानी पड़ी मरीज सांखाल गांव में मोटर मार्ग न होने के कारण परिजन और ग्रामीण इन्द्री देवी को डंडी-कंडी के सहारे घेडिया बैंड तक लेकर पहुंचे. ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों और संकरी पगडंडियों के बीच यह सफर जोखिम भरा रहा. ग्रामीणों ने बारी-बारी से डंडी संभालते हुए मरीज को सुरक्षित सड़क मार्ग तक पहुंचाया.स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर यह प्रयास नहीं किया जाता तो मरीज की स्थिति और गंभीर हो सकती थी. निजी वाहन से बर्निगाड़, फिर 108 एम्बुले...