Tag: अग्निवीर सेल

अग्निवीरों के भविष्य की नई राह बनेगा उत्तराखंड

अग्निवीरों के भविष्य की नई राह बनेगा उत्तराखंड

देहरादून
  देश का पहला विशेष ‘अग्निवीर सेल’ स्थापित करने की तैयारी, सरकारी सेवाओं में आरक्षण से लेकर स्वरोजगार और होमस्टे तक मिलेगा सहयोगहिमांतर वेब डेस्क, देहरादूनदेहरादून के कुआंवाला स्थित यूथ फाउंडेशन ट्रेनिंग एरिया में शुक्रवार का दिन सामान्य प्रशिक्षण दिवस जैसा नहीं था। सैन्य सेवा का सपना लेकर कठिन अभ्यास कर रहे युवाओं के बीच भविष्य, सम्मान और राष्ट्रसेवा को लेकर संवाद हो रहा था। अनुशासन से भरे इस वातावरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब कहा कि सेना में सेवा देने वाले प्रत्येक युवा को सम्मानजनक भविष्य मिलना चाहिए, तो उपस्थित युवाओं के लिए यह केवल एक घोषणा नहीं, बल्कि उनके भविष्य को लेकर राज्य सरकार के संकल्प का संदेश था।यूथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अग्निवीरों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें सबसे प्रमुख है सेवाम...