Tag: पुरोला

‘शैलेश मटियानी’ राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित होंगे पुरोला के शिक्षक पृथ्वी सिंह रावत

‘शैलेश मटियानी’ राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित होंगे पुरोला के शिक्षक पृथ्वी सिंह रावत

उत्तरकाशी, देहरादून
 नीरजउत्तराखंडी, देहरादून/पुरोलाउत्तराखंड सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 शिक्षकों के नाम ‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’ के लिए घोषित कर दिए हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान शिक्षकों के नवाचार, समर्पण और शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है। घोषित सूची में जनपद उत्तरकाशी के पुरोला ब्लॉक स्थित आदर्श प्राथमिक विद्यालय, उदकोटी के प्रधानाध्यापक पृथ्वी सिंह रावत का नाम भी शामिल है। उन्हें विद्यालयी शिक्षा में सुधार, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों के प्रयोग तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए चयनित किया गया है।शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का सम्मान राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार प्रख्यात साहित्यकार शैलेश मटियानी की स्मृति में प्रदान किया जाता है। ...
62 की उम्र में भी जोश बरकरार: पुरोला के वृजमोहन ने बर्फ से रचा रोजगार

62 की उम्र में भी जोश बरकरार: पुरोला के वृजमोहन ने बर्फ से रचा रोजगार

उत्तरकाशी
  20 रुपये की कटोरी, हजारों की आमदनी: पुरोला के बुजुर्ग की मिसालनीरज उत्तराखंडी, पुरोला उत्तरकाशीपुरोला के महरगांव निवासी 62 वर्षीय वृजमोहन सिंह रावत ने यह साबित कर दिया है कि यदि व्यक्ति में कुछ करने की लगन और स्वावलंबन के संस्कार हों, तो उम्र कभी भी बाधा नहीं बनती. जब एक ओर पुरोला में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन चल रहा था, वहीं दूसरी ओर बाजार में सड़क किनारे परात में प्राकृतिक बर्फ को जायकेदार बनाकर बेचते वृजमोहन सिंह रावत लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे. वे न केवल स्वाद परोस रहे हैं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश भी दे रहे हैं.जिज्ञासा वश पूछने पर उन्होंने बताया कि वे पुरोला में लगने वाले मेला-जातर में बर्फ बेचकर अच्छा खासा मुनाफा कमा चुके हैं. बर्फ लाना भले ही कठिन होता है, लेकिन मेहनत रंग लाती है. “शाम तक एक हजार से दो से ढाई हजार रुपये की बिक्री हो जात...
पर्वत क्षेत्र के 22 गांवों में ईष्ट देव सोमेश्वर महाराज के देवगोती मेले की धूम

पर्वत क्षेत्र के 22 गांवों में ईष्ट देव सोमेश्वर महाराज के देवगोती मेले की धूम

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी,  पुरोलामोरी ब्लॉक के पर्वत क्षेत्र के 22 गांवों में इन दिनों ईष्ट देव सोमेश्वर महाराज के पावन देवगोती मेले की धूमधाम देखने को मिल रही है. यह पारंपरिक मेला 15 गते माघ से पंचगाई अडोर एवं बड़ासु पट्टी के गांवों में विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है. 15 माघ को सोमेश्वर महाराज की डोली को उनकी मूल थाती जखोल गांव स्थित मंदिर से बाहर निकाला गया. इसके साथ ही देवगोती मेला जखोल से आरंभ होकर तीनों पट्टियों के गांव-गांव में भ्रमण करता है. यह मेला कुल 22 दिनों तक 22 गांवों में बड़े ही उल्लास, श्रद्धा और आनंद के साथ मनाया जाता है. पर्वत क्षेत्र में देवगोती मेला बसंत ऋतु के आगमन और हरियाली उत्सव के प्रतीक के रूप में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है. मेले की तिथियां जखोल के राज पुरोहितों एवं सोमेश्वर महाराज की आज्ञा से निर्धारित की जाती हैं.22 दिवसीय इस मेले के दौरान सोमेश...
चन्देली की प्रियांजली ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, अब करेगी राज्य स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन

चन्देली की प्रियांजली ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, अब करेगी राज्य स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, पुरोलाजनपदीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में चन्देली की छात्रा प्रियांजली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रियांजली का राज्य स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव के लिए चयन हुआ है. राजकीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश लाल शाह एवं मार्गदर्शक शिक्षक विजेन्द्र सिंह रावत तथा मीना चन्द ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार आधारित सीख, तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है. इसी का परिणाम है कि विद्यार्थी लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर रहे हैं.गौरतलब है कि चन्देली के छात्र-छात्राएं हर वर्ष विज्ञान महोत्सव, इंस्पायर अवार्ड, प्रतिभा दिवस, संस्कृत स्पर्ध...
स्थापना दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर आंदोलनकारी सम्मानित

स्थापना दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर आंदोलनकारी सम्मानित

उत्तराखंड हलचल
छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया रजत जयंतीनीरज उत्तराखंडी, पुरोलाउतराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ व रजत जयंती पर प्रशासन ने पुरोला क्षेत्र के आंदोलनकारियों को स्मृति चिन्ह, शाल, माला पहनाकर सम्मानित किया गया. 25 वीं स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर तहसील सभा गार में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने रजत जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत कर आंदोलनकारियों ने शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि उधान रोजगार की दिशा में चौमुखी विकास एवं राज्य को भ्रष्टाचार,नशा मुक्त, विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. समारोह पर बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह व प्रमुख निशिता शाह ने आंदोलनकारियों से राज्य को भ्रष्टाचार व नशामुक्त बनानें,राज्य के चौमुखी विकास में प्रदेश व सरकार सहयोग करनें का संकल्प लेनें का आह्वान किया.वरिष्ठ आंदोलनकारी प...
पर्वत की चोट पर मरहम: मोरी आपदा क्षेत्र की जमीनी पड़ताल

पर्वत की चोट पर मरहम: मोरी आपदा क्षेत्र की जमीनी पड़ताल

उत्तरकाशी
  भूस्खलन से टूटे रास्ते, खतरे में गांव, और उम्मीदों के सहारे खड़े लोग नीरज उत्तराखंडी, पुरोला-मोरीजखोल. जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने रविवार को विकास खंड मोरी के आपदाग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल भी उपस्थित रहे. मानसून सीजन में विकास खंड मोरी के पर्वत एवं बंगाण क्षेत्र को जोड़ने वाली अनेक आंतरिक सड़क मार्ग भूस्खलन एवं भू-धसाव से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई है. जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया और अवरुद्ध सड़क मार्गों को युद्ध स्तर पर सुचारू करने के निर्देश दिए. अतिवृष्टि से किसान एवं बागवानों की फसलों के नुकसान का आंकलन करने के निर्देश मुख्य उद्यान अधिकारी एवं मुख्य कृषि अधिकारी को दिए. उन्होंने बद्रासु गांव में हुए भूस्खलन का निरीक्षण किया. क्षतिग्रस्त पेयजल,विद्युत लाइनों को ठीक कराने के साथ ही पानी और बिजली की ...
महावीर रवांल्टा होंगे ‘श्यामसुंदर नागला स्मृति बालवाटिका बाल साहित्य सम्मान-2025’ से सम्मानित

महावीर रवांल्टा होंगे ‘श्यामसुंदर नागला स्मृति बालवाटिका बाल साहित्य सम्मान-2025’ से सम्मानित

साहित्‍य-संस्कृति
पुरोला/भीलवाड़ा. यमुना घाटी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार महावीर रवांल्टा को ‘श्यामसुंदर नागला स्मृति बालवाटिका बाल साहित्य सम्मान-2025’ से अलंकृत किया जाएगा. यह सम्मान उन्हें ‘बालवाटिका’ (मासिक) पत्रिका की ओर से आयोजित 26वीं राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह-2025 में प्रदान किया जाएगा. यह आयोजन 4-5 अक्टूबर 2025 को विनायक विद्यापीठ, भूणास, भीलवाड़ा (राजस्थान) में होगा, जिसमें देशभर से बाल साहित्यकार शिरकत करेंगे. समारोह में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा और हमारा दायित्व’ विषय पर तीन चर्चा-सत्र आयोजित होंगे. साथ ही एक बाल काव्यगोष्ठी भी सम्पन्न होगी. डॉ. भैरूं लाल गर्ग (संपादक एवं संयोजक, बालवाटिका) के अनुसार महावीर रवांल्टा को सम्मानस्वरूप स्मृति चिन्ह, शाल, श्रीफल एवं धनराशि भेंट की जाएगी.महावीर रवांल्टा का साहित्यिक योगदान महावीर रवांल्टा प्रौढ़ एवं बाल साहित्य – दोनों क्षेत्रों ...
शिकारू नाग महाराज के प्राकट्य स्थल शिकारू में नव निर्मित मंदिर की हुई भव्य प्राण प्रतिष्ठा

शिकारू नाग महाराज के प्राकट्य स्थल शिकारू में नव निर्मित मंदिर की हुई भव्य प्राण प्रतिष्ठा

उत्तरकाशी
देवदार,मोरु, बांज बुरांस के घने जंगल के बीच स्थित है देवता का प्राकट्य स्थलनीरज उत्तराखंडी, पुरोलापुरोला के जैसाण थोक, कमल सिराईं के शिकारू गांव में तीन दिनों तक चले यज्ञ-हवन व पूजन के बाद शिकारू नाग महाराज के नव निर्मित मंदिर की देव डोली के सानिध्य में भव्य प्राण प्रतिष्ठा की गई. शनिवार को पुरोला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत करड़ा के शिकारू गांव में क्षेत्र के आराध्य देवता शिकारू नाग महाराज के प्राकट्य स्थल देवदार,मोरु के घने जंगल के बीच स्थित नव नवनिर्मित मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न की गई.मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शिकारू के ग्रामीणों ने तीन दिनों तक यज्ञ-हवन पूजन कर धार्मिक तथा पारम्परिक अनुष्ठान किए छोटे से गांव के ग्रामीणों के इस भव्य आयोजन पर थोक के लोगों ने प्रसंसा की. देवता के पुजारियों,बाजीरो व क्षेत्र के बुजुर्गों के अनुसार शिकारू नाग देवता का प्राकट्य स्थ...
मुख्यमंत्री ने किया पुरोला एवं यमुनोत्री विस क्षेत्र के विकास को ₹210 करोड़ से अधिक की 55 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने किया पुरोला एवं यमुनोत्री विस क्षेत्र के विकास को ₹210 करोड़ से अधिक की 55 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

उत्तरकाशी
पुरोला. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुरोला में आयोजित जनहितकारी योजनाओं के भूमि पूजन,शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. मुख्यमंत्री ने विधानसभा पुरोला एवं यमुनोत्री क्षेत्र के विकास को समर्पित ₹210 करोड़ से अधिक की 55 योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री ने पुरोला में अनेक योजनाओं के साथ ही  उप जिला चिकित्सालय की आधारशिला रखकर भूमि पूजन किया. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित विकास एवं जनसेवा से संबंधित स्टॉलों का भी अवलोकन किया तथा योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया. स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने मुख्यमंत्री द्वारा उप जिला चिकित्सालय की सौगात देने पर उनका भव्य स्वागत किया और हर्ष व्यक्त किया. विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन विकास की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय गौरव ...
पुरोला : टैक्सी स्टैंड पर निर्मित सैल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केन्द्र

पुरोला : टैक्सी स्टैंड पर निर्मित सैल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केन्द्र

उत्तरकाशी
नीरज उत्तराखंडीयूं तो रवांई घाटी की रमणीयता सबका मन मोह लेती हैं, पग-पग पर प्रकृति ने यहां अपनी अनुपमा छटा बिखेरी है. जो यहां आता है वह यहां रम जाता है. यही इसके नामांकरण को सार्थक करता है. बावजूद इसके आजकल नगरपालिका परिषद पुरोला के तहसील मुख्यालय प्रवेश द्वार के निकट टैक्सी स्टैंड के छोर पर बना सैल्फी प्वाइंट राहगीरों यात्रियों एवं पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ है.शायद ही कोई ऐसा शख्स हो जो पुरोला आगमन पर यहां अपनी सैल्फी या फोटो न खींचता हो. पुरोला आगमन पर अपनी यादों को संजोए रखने के लिए सैल्फी प्वाइंट  पर अपने मोबाइल फोन पर सैल्फी खींचने का अवसर शायद ही कोई खोना चाहता हो. शहर के सौंदर्यीकरण के लिए नगर पालिका परिषद पुरोला द्वारा शहर के प्रवेश द्वार पर सेल्फी प्वाइंट का निर्माण किया गया है जो आजकल दर्शकों एवं पर्यटकों के लिए आकर्षक का केंद्र बिंदु बना हुआ है. पालिका ...