Tag: जागर

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ के गीत ‘जागर’ का देहरादून में लोकार्पण, ढोल वादक सम्मानित

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ के गीत ‘जागर’ का देहरादून में लोकार्पण, ढोल वादक सम्मानित

उत्तराखंड हलचल
  हिमांतर | देहरादूनउत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और पहाड़ के पारंपरिक जीवन को सिनेमा के माध्यम से अभिव्यक्त करने वाली राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ के प्रचार-प्रसार को लेकर आज दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र, देहरादून में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर फिल्म के चौथे गीत ‘जागर’ का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में फिल्म की उपलब्धि, उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा की संभावनाओं, लोक कलाकारों की भूमिका तथा पारंपरिक लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) संजय जसोला ने कहा कि गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि बताती है कि हमारी लोक संस्कृति और रचनात्मक परंपराओं में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की पर्याप्त क्षमता है। उन्ह...
जागर एवं ढोल वादन हमारी सांस्कृतिक पहचान : सीएम धामी

जागर एवं ढोल वादन हमारी सांस्कृतिक पहचान : सीएम धामी

देहरादून
'उत्तराखण्ड का लोक पुत्र प्रीतम भरतवाण' पुस्तक का किया विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्वे चौक स्थित आई. आर. डी. सभागार में आयोजित जागर लोक संस्कृति उत्सव में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सचिदानन्द सेमवाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘उत्तराखण्ड का लोक पुत्र प्रीतम भरतवाण’’ का विमोचन करते हुए उन्हें उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति का ब्राण्ड एम्बेसडर बताया. उन्होंने कहा कि पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने देवभूमि की पवित्र लोकपरम्पराओं एवं लोक संस्कृति को विश्व में पहुंचाने का कार्य किया है. मुख्यमंत्री ने ऐसे आयोजनों को राज्य की प्राचीन समृद्ध लोक संस्कृति का उत्सव बताते हुए कहा कि जागर को उत्तराखण्ड की संस्कृति में देवताओं के आह्वान का भी माध्यम माना गया है.जागर एकेडमी के माध्यम से युवाओं को इस विधा से जोड़ने के लिये प्रीतम भरतवाण के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि जागर एवं ...