Tag: उपनल

उत्तराखंड : 25 हजार कर्मचारियों को धामी सरकार का तोहफा, 10% मानदेय बढ़ा

उत्तराखंड : 25 हजार कर्मचारियों को धामी सरकार का तोहफा, 10% मानदेय बढ़ा

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : धामी सरकार ने 25 हजार उपनल कर्मचारियों  को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने उपनल कर्मचारियों  का  10 प्रतिशत मानदेय बढ़ा दिया है। वित्त विभाग से इसकी मंजूरी मिलने के बाद  शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश के उपनल कर्मचारी पिछले काफी समय से हर साल 20 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने सहित कई मांगों पर अमल की मांग कर रहे थे। लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी बीते दिनों आठ दिन कार्यबहिष्कार पर रहे। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार मंत्रिमंडल की उप समिति की रिपोर्ट को लागू करे। सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जो एसएलपी दाखिल की गई है, उसे वापस लेकर हाईकोर्ट के आदेश पर अमल किया जाए। किसी भी उपनल कर्मचारी की सेवा समाप्त न की जाए। उपनल कर्मचारी की मौत पर मृतक आश्रितों को नौकरी दी जाए। इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी से 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने एवं अन्य मांगों के लिए समिति गठित करने के आश्वासन के बा...
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, 10% तक बढ़ सकता है मानदेय!

उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, 10% तक बढ़ सकता है मानदेय!

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः  उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) के 25 हजार कर्मचारियों का 10% मानदेय बढ़ाने जा रही है। मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का अनुमोदन मिल चुका है। सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में जल्द आदेश जारी हो सकता है। उपनल कर्मचारी मंत्रिमंडलीय उप समिति की रिपोर्ट को लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले दो दिनों से कार्य बहिष्कार पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने उनके मसले पर अमल के लिए तीन मंत्रियों की समिति गठित की थी। मंत्रिमंडल की यह उप समिति सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है, लेकिन इस रिपोर्ट को लागू नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एसएलपी को वापस नहीं लिया जा रहा है। उनका कहना है कि सरकार एसएलपी को वापस लेते हुए नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर अमल करे। कर्मचारि...