प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश का निधन

Balendu Prakash

 

भारत के प्रख्यात आयुर्वेद चिकित्सक और भारत के राष्ट्रपति के पूर्व मानद चिकित्सक रहे पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश का आज, 7 अगस्त 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से आयुर्वेद एवं चिकित्सा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

आयुर्वेद के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान और शोध-आधारित चिकित्सा पद्धतियों के लिए भारत सरकार ने वर्ष 1999 में उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया था।

वैद्य बालेंदु प्रकाश उत्तराखंड के देहरादून स्थित प्रसिद्ध आयुर्वेदिक सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल ‘पड़ाव’ (Padaav) के संस्थापक थे। उन्होंने विशेष रूप से कैंसर, एप्लास्टिक एनीमिया और माइग्रेन जैसी जटिल बीमारियों के आयुर्वेदिक उपचार पर गहन शोध किया और अपने कार्यों के माध्यम से देश-विदेश में आयुर्वेद को प्रतिष्ठा दिलाई।

उनका निधन भारतीय आयुर्वेद और चिकित्सा जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनका जीवन, शोध और आयुर्वेद के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार, उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दें।

हिमांतर परिवार की ओर से प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।

ॐ शांति!

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *