कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Kargil Vijay Diwas

 

  • हिमांतर ब्यूरो, कोटद्वार 

कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर शनिवार को कण्वनगरी कोटद्वार देशभक्ति और उत्साह के रंग में रंगी नजर आई। जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा आयोजित चतुर्थ मिनी हाफ मैराथन में 650 से अधिक धावकों ने भाग लेकर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं, सैनिकों और नागरिकों की भागीदारी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

मैराथन का शुभारंभ प्रातः देवी मंदिर, कोटद्वार से हुआ, जबकि समापन मिनी स्टेडियम, मोटाढांग में हुआ। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का जोश और देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर के जूनियर (कक्षा 6 से 8), सीनियर (कक्षा 9 से 12), ओपन वर्ग के प्रतिभागियों के साथ गढ़वाल राइफल्स एमटी कैंप के सैनिकों ने भी हिस्सा लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्रपाल पटवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, वन विभाग प्रतिनिधि सुमन कोटनाला तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता कोटनाला ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “कारगिल के वीर सैनिकों का साहस, समर्पण और बलिदान देश की युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। राष्ट्र निर्माण में स्वस्थ, अनुशासित और जागरूक युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।”

Kargil Vijay Diwas

विजेताओं ने दिखाया दम

जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8)

बालक वर्ग

  • प्रथम – आशीष (मेसोनिक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, कोटद्वार)
  • द्वितीय – रोहित (इंटर कॉलेज, मोटाढांग)
  • तृतीय – अक्षित

बालिका वर्ग

  • प्रथम – समीक्षा (रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उमराव नगर)
  • द्वितीय – हर्षिता (इंटर कॉलेज, किशनपुरी)
  • तृतीय – सोनिया (बोक्सा जनजाति विद्यालय, हल्दुखाता)

सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12)

बालक वर्ग

  • प्रथम – विजय (इंटर कॉलेज, मोटाढांग)
  • द्वितीय – निपेंद्र
  • तृतीय – सुराज (इंटर कॉलेज, मोटाढांग)

बालिका वर्ग

  • प्रथम – अंकिता (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, घमंडपुर)
  • द्वितीय – निकिता (इंटर कॉलेज, मोटाढांग)
  • तृतीय – नव्या (आर्य कन्या इंटर कॉलेज)

ओपन वर्ग

बालक वर्ग

  • प्रथम – अनुज नेगी
  • द्वितीय – मोहित सैनी
  • तृतीय – प्रेम राठी

बालिका वर्ग

  • प्रथम – शीतल
  • द्वितीय – काजल
  • तृतीय – रीता मिश्रा

गढ़वाल राइफल्स एमटी कैंप

  • प्रथम – पंकज सिंह
  • द्वितीय – रंजीत
  • तृतीय – ऋषभ

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं नेतृत्व सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल चंद्रपाल पटवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में जय देवभूमि फाउंडेशन के अध्यक्ष शिवानंद लखेड़ा, देवभूमि पहल समिति के अध्यक्ष शिवम नेगी, महासचिव उत्कर्ष नेगी तथा स्वयंसेवकों सौरव धूलिया, अभय जुयाल, आशुतोष रावत, आभास सिंह, नैन्सी रावत और पंकज नेगी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राज गौरव नौटियाल, भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सुनील रावत, सुधांशु थपलियाल, सिद्धार्थ रावत, महिला पतंजलि योग समिति के सदस्य, पीजी एनसीसी के कैडेट तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

देशभक्ति और फिटनेस का प्रेरक संदेश

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, सहयोगियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर आयोजित ऐसे आयोजन शहीदों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करने के साथ-साथ युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और खेल भावना को नई दिशा प्रदान करते हैं। जयघोषों और भारत माता के नारों के बीच संपन्न हुई यह मिनी हाफ मैराथन प्रतिभागियों के लिए केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि राष्ट्र के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का जीवंत प्रतीक बन गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *