Himalayan LEAF ने वीरों को पौधों से दी श्रद्धांजलि

Himalayan Leaf

 

कारगिल विजय दिवस पर ‘एक पौधा वीरों के नाम’ अभियान

  • हिमांतर ब्यूरो, देहरादून

हरभजवाला (देहरादून)। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था Himalayan LEAF द्वारा हरभजवाला क्षेत्र में “एक पौधा वीरों के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, बच्चों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कारगिल के वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

Himalayan Leaf

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष हरीश सनवाल ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि “एक पौधा वीरों के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करने और पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया, ताकि वृक्षारोपण अभियान वास्तविक रूप से सफल हो सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर राजेंद्र कुँवर, सुनीता भंडारी, चंद्रमोहन नगवाल, सतीश मनौड़ी, शिवम सनवाल, दिनेश पांडे, राजू रावत, जय प्रकाश सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के वीर शहीदों को नमन और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ हुआ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *