Tag: खेल संस्कृति

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की दौड़: कोटद्वार में 650 से अधिक धावकों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड हलचल
 हिमांतर ब्यूरो, कोटद्वार कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर शनिवार को कण्वनगरी कोटद्वार देशभक्ति और उत्साह के रंग में रंगी नजर आई। जय देवभूमि फाउंडेशन द्वारा आयोजित चतुर्थ मिनी हाफ मैराथन में 650 से अधिक धावकों ने भाग लेकर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, फिटनेस और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं, सैनिकों और नागरिकों की भागीदारी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। मैराथन का शुभारंभ प्रातः देवी मंदिर, कोटद्वार से हुआ, जबकि समापन मिनी स्टेडियम, मोटाढांग में हुआ। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का जोश और देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर के जूनियर (कक्षा 6 से 8), सीनियर (कक्षा 9 से 12), ओपन वर्ग के प्रतिभागियों के साथ गढ़वाल राइफल्स एमटी कैंप के सैनिक...