गढ़वाल हितैषणी सभा आम चुनाव सम्पन्न, पैनल न.—1 विजयी घोषित

0
86

अध्यक्ष पद पर अजय सिंह बिष्ट एवं महासचिव पद पर द्वारिका प्रसाद भट्ट विजयी

  • हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्ली

दिल्ली—एनसीआर में उत्तराखंड गढ़वाल की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था ‘गढ़वाल हितैषणी सभा (गढ़वाल भवन)’ के आम चुनाव वर्ष 201—23 के लिए 7 नवम्बर, 2021 को पंचकुयां रोड स्थित गढ़वाल भवन में सम्पन्न हुए, इसमें मुख्यत: दो पैनलों ने भाग लिया. पैनल न. — 1 के अध्यक्ष के उम्मीदवार अजय सिंह बिष्ट एवं महासचिव के उम्मीदवार द्वारिका प्रसाद भट्ट और पैनल नं.—2 के अध्यक्ष के उम्मीदवार शैलेंन्द्र नेगी एवं महासचिव के उम्मीदवार पवन कुमार मैठाणी के बीच चुनाव हुआ. इसमें अध्यक्ष के अलावा 9 पदाधिकारी एवं 15 कार्यकारिणी सदस्यों ने चुनाव में हिस्सा लिया.

गढ़वाल हितैषणी सभा के दोनों पक्षों के सभी उम्मीदवार इसके लिए कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे. दोनों पैनलों ने अपने—अपने लोगों से संपर्क अभियान के तहत चुनाव की सरगर्मियों को बढ़ाया. गढ़वाल हितैषणी सभा दिल्ली—एनसीआर में 1923 में बनी थी, जिसमें गढ़वाल के लगभग 4300 आजीवन सदस्य हैं, जो चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं.

संस्था के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य मंगल सिंह नेगी ने बताया कि यह संस्था अब तक अपने कार्यकाल के 98 पड़ाव पूरे कर चुकी है. 2023 में संस्था के 100 साल पूरे होने जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि इस चुनाव में 1379 सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में अपने मताधिकारों का प्रयोग किया. चुनाव अधिकारी नारायण सिंह राणा ने करीब रात 8 बजे चुनाव परिणाम जारी किए. चुनाव में पैनल नं.—1 के अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट एवं पदाधिकारी व सभी कार्यकारिणी सदस्य विजयी घोषित किए गए. जैसे ही चुनाव अधिकारी ने पैनल नं.—1 की विजयी होने की घोषणी की, वैसे ही पूरा सभागार विजयी घोष के नारों से गूंज उठा.

विजयी पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है—

  1. अजय सिंह बिष्ट (अध्यक्ष)
  2. जय सिंह राणा (उपाध्यक्ष)
  3. द्वारिका प्रसाद भट्ट (महासचिव)
  4. दीपक द्विवेदी (सचिव)य
  5. गुलाब सिंह जयाड़ा (कोषाध्यक्ष)
  6. अनिल कुमार पंत (उप कोषाध्यक्ष)
  7. मुरारी लाल खंडूड़ी (संगठन सचिव)
  8. संयोगिता ध्यानी (सांस्कृतिक सचिव)
  9. मनोरमा भट्ट (साहित्यिक सचिव)
  10. भगवान सिंह नेगी (खेल सचिव)

विजयी कार्यकारिणी सदस्य

  1. आजाद सिंह नेगी
  2. अर्जुन सिंह राणा
  3. देवेश नौटियाल
  4. मंगल सिंह नेगी
  5. धीरेन्द्र सिंह रावत
  6. जगत सिंह
  7. जोत सिंह भंडारी
  8. रामस्वरूप कंसवाल
  9. रूपचंद सिंह बरोली
  10. राजेश्वर प्रसाद शर्मा
  11. लखपत सिंह नेगी
  12. सुधीश नेगी
  13. शीशपाल सिंह अधिकारी
  14. विकास ​चमोली
  15. यशोदा घिड़ियाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here