उत्तरकाशी

रवांई बसंतोत्सव एवं विकास मेले का दूसरा दिन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मचाया धमाल

रवांई बसंतोत्सव एवं विकास मेले का दूसरा दिन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मचाया धमाल

उत्तरकाशी
नीरज उत्तराखंडी, पुरोलातीन दिनों तक जारी मूसलाधार बारिश के बाद शनिवार को मौसम साफ होते ही रवांई बसंतोत्सव एवं  विकास मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े. शनिवार को रवांई, जौनपुरी और जौनसारी संस्कृति की झलक पेश करने वाली प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया.  रवांई बसंतोत्सव एवं कृषि विकास मेले का दूसरा दिन सांस्कृतिक विरासत और लोक कलाओं के प्रदर्शन का एक शानदार अवसर साबित हुआ. इस मेले ने न केवल स्थानीय कलाकारों को एक मंच प्रदान किया, बल्कि रवांई की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रवांई-जौनसार के प्रसिद्ध गायक अत्तर शाह, महासू महाराज की हारूल से गायन की शुरुआत की. उनके गीत “सीगतूर बुमली नाची”, “जमुना कू पाणी अगलाड़ की मांछी” और गढ़वाली, जौनपुरी, जौनसारी एवं रवांल्टी गीतों ने दर्शकों ...
उत्तरकाशी : अपात्र राशन कार्ड धारकों पर होगी कार्रवाई!

उत्तरकाशी : अपात्र राशन कार्ड धारकों पर होगी कार्रवाई!

उत्तरकाशी
जिले के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में खाद्यान्न विभाग की टीम कर रही डोर टू डोर सत्यापन, कार्ड धारकों की वार्षिक आय 15000 होने पर कार्ड करने होंगे सरेंडरनीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी. केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिलना चाहिए जो वास्तव में जरूरतमंद हैं, लेकिन वर्तमान में ऐसे कई लोग भी इसका लाभ उठा रहे हैं जो आर्थिक रूप से संपन्न व सक्षम हैं. सरकार अब ऐसे अपात्र लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने अपात्र लोगों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. जिला आपूर्ति अधिकारी उत्तरकाशी संतोष कुमार भट्ट ने बताया कि जनपद के समस्त नगर क्षेत्रों में राशन कार्डों के सत्यापन के लिए पूर्ति विभाग टीम लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों व एक-एक नगर पालिका का प्रभारी जांच अधिकारी को दायित्व दिया है. उन्होंने कहा कि उन...
फरवरी में मुखवा और हर्षिल का भ्रमण करने उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी  

फरवरी में मुखवा और हर्षिल का भ्रमण करने उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी  

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीउत्तरकाशी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगामी फरवरी माह में गंगा जी के शीतकालीन प्रवास मुखवा और हर्षिल का भ्रमण संभावित है. जिसे देखते हुए जिले के इस सीमांत क्षेत्र के निवासी अत्यंत उत्साहित हैं. प्रधानमंत्री के संभावित भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन के स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई है. जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने आज पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हर्षिल एवं मुखवा का भ्रमण कर प्रधानमंत्री के दौरे के लिए विभिन्न विभागों व संगठनों के स्तर से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और प्रधानमंत्री की आगवानी, रूट प्लान एवं अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया. प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए मुखवा गांव की सड़क को सुधारे जाने के साथ ही बिजली, पानी, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने का काम शुरू किया गया है....
निकाय चुनाव : 143 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 47,725 मतदाता

निकाय चुनाव : 143 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 47,725 मतदाता

उत्तरकाशी
नगर निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए मतदाताओं की कुल संख्या का आंकड़ा जारीनीरज उत्तराखंडी,  पुरोला, उत्तरकाशीजिले में नगर निकाय की पांच सीटों पर अध्यक्ष और वार्ड सदस्य के लिए खड़े कुल 143 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 47725 मतदाता करेंगे. इनमें अध्यक्ष पद के लिए 23 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. पांचों सीटों पर 4/725 मतदाताओं में 22664 महिला व 25037 पुरुष मतदाता व 24 अन्य हैं.नगर पालिका परिषद पुरोला में अध्यक्ष पद पर 5 और वार्ड सदस्य के 23 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 4249 मतदाता करेंगे. इनमें 2062 महिला व 2187 पुरुष मतदाता हैं.नगर पंचायत नौगांव में अध्यक्ष पद पर 4, वार्ड सदस्य के 20 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 3556 मतदाता करेंगे. इनमें 1713 महिला व 1842 पुरुष मतदाता हैं, जबकि एक अन्य है.नगर पालिका परिषद बड़कोट में अध्यक्ष पद के 8 और वार्ड सदस्य के 25 प्रत्याशिय...
केदारकांठा: जहां होते हैं प्रकृति की छटा के अनुपम दीदार

केदारकांठा: जहां होते हैं प्रकृति की छटा के अनुपम दीदार

उत्तरकाशी
प्रकृति के अ‌द्भुत सौंदर्य का आनन्द ले रहे पर्यटकनीरज उत्तराखंडी, पुरोलाबर्फ की सफेद चादर ओढ़े मखमली बुग्याल पहाड़ से झरते  मनमोहक दुधिया झरने घने जंगल में  झांकती सूर्य की रोशनी, मृग की चहलकदमी और पक्षियों का कर्ण प्रिय कलरव सूर्य के निकले और डूबने का मनोरम दृश्य दृग को सकून दे जाते है जहां प्रकृति ने अपनी छटा मुक्त हस्त से बिखेरी हैं. ऐसा पर्यटक स्थल है केदार कांठा. समुद्रतल से लगभग 12,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित केरकांठा जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से करीब 220 किलोमीटर दूर है.  यह स्थल शीतकालीन पर्यटन के लिए खास प्रसिद्ध है. केदारकांठा पहुंचने के लिए सांकरी से 11 किलोमीटर की ट्रेकिंग करनी होती है. इस बार क्रिसमस से लेकर नए वर्ष तक 8,000 से अधिक पर्यटक केदार कांडा पहुंच चुके हैं.जो स्नो ट्रेकिंग के साथ  केदारकांठा समिट से रोमांचित हो कर लौटे.हिमालय की गोद में बसा केदार का...
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी जारी!

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी जारी!

उत्तरकाशी
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट दिए ने पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का पूरा ध्यान रखेने के निर्देशनीरज उत्तराखंडी, उत्तरकाशीजनपद मुख्यालय उत्तरकाशी सहित जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में आज दिनभर हल्की वर्षा तथा जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फवारी का सिलसिला जारी है. बर्फबारी जारी रहने से गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित यमुना जी के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली एवं गंगा जी के शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव सहित जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित अनेक गांव बर्फ से ढक गए हैं. हिमाच्छादित क्षेत्रों की सड़कों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए मशीनों एवं श्रमिकों की तैनाती के फलस्वरूप जिले की अधिकांश सड़कें बर्फबारी के बावजूद सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं. हर्षिल क्षेत्र के आखिरी गांव मुखवा एवं धराली तक विद्युत आपूर्ति भी सुचारू है.हर्षिल एवं सांकरी क्षेत्र में इन दिनों काफी स...
नीति आयोग की रैंकिंग में उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक को राज्य में दूसरा और देशभर में 44वाँ स्थान

नीति आयोग की रैंकिंग में उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक को राज्य में दूसरा और देशभर में 44वाँ स्थान

उत्तरकाशी
आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण उपलब्धिनीरज उत्तराखंडी, पुरोला, उत्तरकाशीआकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) के क्रियान्वयन में उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक को राज्य में दूसरी तथा देशभर के 500 ब्लॉकों में 44वीं रैंक मिली है. समग्र विकास की नीति आयोग की कसौटी पर बेहतर प्रदर्शन करने पर मोरी ब्लॉक और उत्तरकाशी जिले को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है.जिले के मोरी विकास खंड को देशभर के 500 ब्लाकों के साथ आकांक्षी विकास खंड कार्यक्रम के लिए चुना गया है. केन्द्र सरकार के द्वारा राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित इस योजना के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध सेवाएँ, बुनियादी ढांचे व सामाजिक विकास के तय संकेतकों की कसौटी पर आकांक्षी विकास खंड को पूरी तरह से संतृप्त करने की मुहिम चलाई जा रही है.मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमव...
पद्मभूषण दादा बनारसी दास चतुर्वेदी स्मृति- ‘मुनि ब्रह्म गुलाल नाट्यश्री अलंकरण’ से सम्मानित होंगे महावीर रवांल्टा

पद्मभूषण दादा बनारसी दास चतुर्वेदी स्मृति- ‘मुनि ब्रह्म गुलाल नाट्यश्री अलंकरण’ से सम्मानित होंगे महावीर रवांल्टा

उत्तरकाशी
नीरज उत्तराखंडी, पुरोला      साहित्य की विभिन्न विधाओं में अपने लेखन के जरिए अपनी खास पहचान बना चुके साहित्यकार महावीर रवांल्टा को प्रज्ञा हिन्दी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट-फिरोजाबाद (उ प्र) द्वारा पद्म भूषण दादा बनारसी दास चतुर्वेदी स्मृति-'मुनि ब्रह्म गुलाल नाट्यश्री अलंकरण' से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान उन्हें 22-23 फरवरी 2025 को फिरोजाबाद में आयोजित षष्ठ राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा. संस्थान के प्रबंध सचिव से मिली जानकारी के अनुसार इस सम्मान में उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व नगद राशि भेंट की जाएगी. महावीर रवांल्टा को यह सम्मान उनकी नाट्य कृति 'एक प्रेमकथा का अंत' के लिए दिया जा रहा है जो रवांई क्षेत्र की सुप्रसिद्ध लोकगाथा 'गजू-मलारी' पर आधारित है. उपन्यास, कहानी, कविता,लोक साहित्य, व्यंग्य, लघुकथा,आलेख,आलेख, समीक्षा, साक्षात्कार जैसी अन...
रवांई कमल गंगा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया केदारकांठा का शैक्षिक भ्रमण

रवांई कमल गंगा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया केदारकांठा का शैक्षिक भ्रमण

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, पुरोलारवांई कमल गंगा पब्लिक स्कूल, देवढंग पुरोला के 19 छात्र व 4 शिक्षकों के दल ने दिनांक 6-7 दिसम्बर, 2024 को केदारकांठा के जुड़ा ताल व बेस कैम्प का दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण किया. इस दल ने ट्रेकिंग के साथ—साथ सफाई अभियान, योगा जैसे कई प्रकार के कार्य किए. इसको लेकर बच्चों व शिक्षकों में काफी उत्साह देखने को मिला. इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान स्कूली छात्रों को पर्यावरण व पेड़ पौधों के बारे में भी कई सारी जानकारी दी गई, जिसको लेकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे. इस दौरान बच्चों को केदारकांठा के ऊपर से दिखने वाले पहाड़ जैसे- स्वर्गारोहिणी, बंदरपूंछ, काला नाग, हरकीदून वैली, द्रौपदी का डंडा आदि कई सारे पहाड़ों को दिखाया गया और उनकी ऊंचाई भी बताई गए जिससे बच्चों को हमारे ऊंचे पहाड़ों के बारे में पता चले.दारकांठा की कुल ऊंचाई 12500ft है, जिसके टॉप पर जाने के बाद हर किसी को स्वर्ग ...
जनजाति महिला कल्याण एवं बालोत्थान समिति ने मनाया अपना 33 वां स्थापना दिवस

जनजाति महिला कल्याण एवं बालोत्थान समिति ने मनाया अपना 33 वां स्थापना दिवस

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, बड़कोट उत्तरकाशीजनजाति महिला कल्याण एवं बालोत्थान समिति ने अपना 33वां स्थापना दिवस शरुखेत, बड़कोट स्थित कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन कर मनाया. संस्था पिछले 33 वर्षों क्षेत्र में गरीब, असहाय, पीड़ित महिलाओं, बच्चों के विकास व सक्षम जीवन हेतु विभिन्न कार्य करती आ रही है. जिसमें प्रौढ़ शिक्षा, विभिन्न रोजगार परक प्रशिक्षण, निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई बुनाई, ब्यूटी पार्लर, फल प्रशिक्षण, कुटीर उद्योग आदि अनेक प्रशिक्षणों से लोग लाभान्वित हो रहे हैं. संस्था ने क्षेत्र में लगभग 500 महिलाएं प्रौढ़ शिक्षा में और लगभग 800 से अधिक युवाओं को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के साथ ही 1600 से अधिक महिलाओं को विभिन्न रोजगार परक प्रशिक्षण दिए हैं. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्था की संस्थापक अध्यक्ष गलेशियर लेडी शांति ठाकुर ने मानवीय गतिविधियों के कारण पिघलते ग्लेशियरो...