उत्तरकाशी

बाड़ाहाट कू थौलू : लोकआस्था, संस्कृति और विकास का संगम

बाड़ाहाट कू थौलू : लोकआस्था, संस्कृति और विकास का संगम

उत्तरकाशी
  कंडार देवता व हरि महाराज की डोलियों के सानिध्य में शुरू हुआ उत्तरकाशी का पौराणिक माघ मेला देवभूमि की संस्कृति के साथ छेड़–छाड़ की किसी को भी इजाजत नहीं : मुख्यमंत्री  उत्तरकाशी की पावन धरती पर मकर संक्रांति के साथ ही एक बार फिर लोकआस्था, परंपरा और संस्कृति का विराट उत्सव सजीव हो उठा. भागीरथी के तट पर बसे इस हिमालयी नगर में सुप्रसिद्ध माघ मेला—जिसे स्थानीय जनमानस “बाड़ाहाट कू थौलू” के नाम से जानता है—आज पूरे धार्मिक वैभव और सांस्कृतिक उल्लास के साथ प्रारंभ हुआ.बाड़ाहाट पट्टी के आराध्य कंडार देवता और बाड़ागड्डी क्षेत्र के हरि महाराज की डोलियों के सानिध्य में, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में इस पौराणिक मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ. सप्ताह भर चलने वाला यह मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तरकाशी की आत्मा, उसकी स्मृतियों और सदियों पुरानी लोक परंपराओं का जीवंत दस्...
औपचारिकता नहीं, 12 महीने का टूरिज्म मॉडल हमारा लक्ष्य : सीएम धामी

औपचारिकता नहीं, 12 महीने का टूरिज्म मॉडल हमारा लक्ष्य : सीएम धामी

उत्तरकाशी
 उत्तराखंडबनेगा देश का ‘नेचुरल हीलिंग डेस्टिनेशन, चारधाम के अलावा वेलनेस व एडवेंचर टूरिज्म की अपार संभावनाएं पर्यटन से पहाड़ों में रुकेगा पलायन, होमस्टे, टैक्सी और होटल को मिलेगा सालभर रोजगार — मुख्यमंत्री. परमिशन, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और मार्केटिंग में सरकार देगी हरसंभव सहयोग विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव में सीएम ने कहा विनाश नहीं, रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म हमारा लक्ष्य, हर गांव को पहचान और हर हाथ को रोजगार.हिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीशीतकालीन चारधाम यात्रा एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोगों को वर्षभर रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत तीन दिवसीय विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया.  कॉनक्लेव में एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया के सहयोग से देश के विभिन्न राज्यों से आए 50 टूर ऑपरेटर्स ने ...
रवांई लोक महोत्सव 2025: चुनौतियों को पार कर लोक संस्कृति की जीत

रवांई लोक महोत्सव 2025: चुनौतियों को पार कर लोक संस्कृति की जीत

उत्तरकाशी
  नौगांव (उत्तरकाशी): उत्तराखंड की रवांई घाटी में लोक परंपराओं को जीवंत रखने वाला रवांई लोक महोत्सव कोरोना के लंबे अंतराल के बाद इस वर्ष भव्य रूप से लौटा। 26 से 28 दिसंबर तक तीन दिवसीय यह आयोजन होटल रॉयल पैलेस में संपन्न हुआ, जहां स्थानीय कलाकारों, बच्चों और लोक वाद्यों की धुनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीमित संसाधनों और कई बाधाओं के बावजूद टीम की दृढ़ता ने महोत्सव को सफल बनाया, जो रवांई की समृद्ध देव संस्कृति, संगीत और अतिथि सत्कार की परंपरा का प्रतीक बना।महोत्सव का आयोजन 2017, 2018 और 2019 में लगातार हुआ था, लेकिन महामारी ने इसे रोक दिया। इस बार टीम रवांई लोक महोत्सव ने हौसले से पुनर्जीवन का फैसला लिया। आयोजक प्रदीप रावत रवांल्टा ने बताया कि राजनीतिक दबाव और फंड की कमी जैसी चुनौतियां आईं, लेकिन टीम ने अपनी मूल भावना को बनाए रखा।पहले दिन: देव पूजा और बच्चों की प्रस्...
शीतकालीन पर्यटन आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री

शीतकालीन पर्यटन आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री

उत्तरकाशी
  मुख्यमंत्री ने सांकरी में आयोजित विंटर फेस्टीवल का किया शुभारंभहिमांतर ब्यूरो, पुरोला उत्तरकाशीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी जिले के सांकरी में आयोजित केदारकांठा पर्यटन तीर्थाटन शीतकालीन महोत्सव में प्रतिभाग किया. उन्होंने शीतकालीन पर्यटन को जन आंदोलन बनाने और उत्तराखंड को समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि शीतकालीन पर्यटन आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव है. तेजी से उभरते पर्यटन केंद्र सांकरी में आयोजित विंटर फेस्टिवल में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पारंपरिक ऊनी परिधान पहनाकर भव्य स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री ने केदारकांठा जाने वाले पर्यटक दल को हरी झंडी दिखाकर समारोह का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों से संवाद किया तथा विंटर फेस्टिवल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल...
रवांई घाटी में आज से देवलांग पर्व का आगाज़

रवांई घाटी में आज से देवलांग पर्व का आगाज़

उत्तरकाशी
  सांस्कृतिक धरोहर और वीरता की मिसालेंनीरज उत्तराखंडी, पुरोला-उत्तरकाशीरवांई घाटी-अपनी अनूठी लोक परंपराओं, अद्भुत सांस्कृतिक जीवट और देव-अनुष्ठानों के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखने वाला यह पर्वतीय क्षेत्र-आज एक बार फिर देवत्व और लोकश्रद्धा के महासंगम का साक्षी बनेगा. गैर बनाल स्थित प्राचीन रघुनाथ देवता मंदिर परिसर में आज से प्रसिद्ध देवलांग महापर्व का भव्य आयोजन आरंभ हो रहा है, जिसे उत्तराखंड सरकार राजकीय मेला घोषित कर चुकी है. तैयारियाँ चरम पर हैं और श्रद्धालुओं में उत्साह का आलम देखते ही बनता है. मेला समिति की ओर से विशाल भंडारे की भी विशेष व्यवस्था की गई है. मंगसीर की दीपावली: विरासत की अनोखी रोशनी जहाँ देशभर में दीपावली कार्तिक मास में मनाई जाती है, वहीं यहाँ की परंपरा में दीपपर्व एक माह बाद मंगसीर की बग्वाल के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाता है. मान्यता है कि भगव...
चन्देली की प्रियांजली ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, अब करेगी राज्य स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन

चन्देली की प्रियांजली ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, अब करेगी राज्य स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, पुरोलाजनपदीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में चन्देली की छात्रा प्रियांजली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रियांजली का राज्य स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव के लिए चयन हुआ है. राजकीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय चन्देली की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश लाल शाह एवं मार्गदर्शक शिक्षक विजेन्द्र सिंह रावत तथा मीना चन्द ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार आधारित सीख, तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है. इसी का परिणाम है कि विद्यार्थी लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर रहे हैं.गौरतलब है कि चन्देली के छात्र-छात्राएं हर वर्ष विज्ञान महोत्सव, इंस्पायर अवार्ड, प्रतिभा दिवस, संस्कृत स्पर्ध...
जनप्रतिनिधियों ने बीडीसी बैठक में उठाई क्षेत्र की ज्वलंत समस्याएं

जनप्रतिनिधियों ने बीडीसी बैठक में उठाई क्षेत्र की ज्वलंत समस्याएं

उत्तरकाशी
  सड़क, पेयजल, बिजली व मनरेगा योजनाओं को लेकर जताई नाराज़गी; पीएमजीएसवाई ईई के स्थानांतरण का प्रस्ताव पारितहिमांतर ब्यूरो, नौगांव (उत्तरकाशी)विकास खंड नौगांव की बीडीसी बैठक में नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की. बुधवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति में ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सड़क, पेयजल, बिजली, मनरेगा सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई. बैठक में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल और बागवानी विकास परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार भी मौजूद रहे. बैठक में पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, शिक्षा, खाद्य, बिजली, पेयजल, सिंचाई और कृषि-उद्यान विभागों के कार्यों पर विशेष चर्चा हुई.सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा के द...
शादी-ब्याह में शराब पिलाई तो लगेगा 51 हजार जुर्माना

शादी-ब्याह में शराब पिलाई तो लगेगा 51 हजार जुर्माना

उत्तरकाशी
  जुर्माने के बाद भी नहीं माने तो होगा सामाजिक बहिष्कारनीरज उत्तराखंडीजनपद के डुंडा विकासखंड के लोदाड़ा गांव के ग्रामीणों ने अनुकरणीय पहल करते हुए नशामुक्त अभियान के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आम बैठक कर सामाजिक समारोह में शराब परोसने पर प्रतिबंध लगा दिया है. ग्राम प्रधान कविता बुटोला की अगुवाई में हुई बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से  प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया कि सामाजिक समारोह शादी और अन्य कार्यक्रमों में शराब परोसने वालों पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. उसके बाद भी  अगर कोई ग्रामीण नियमों का पालन नहीं करता है तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा. बताते चलें कि ग्राम प्रधान कविता बुटोला, महिला मंगल दल व युवा मंगल दल और ग्रामीणों ने शराब पर प्रतिबंध को लेकर एक बैठक आयोजित की. बैठक में तय किया गया कि शादी विवाह, चूड़ाकर्म संस्कार आदि कार्यक्रमों म...
एकता की डोर में बंधे कदम – एकता दिवस पर पदयात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

एकता की डोर में बंधे कदम – एकता दिवस पर पदयात्रा में शामिल हुए हजारों लोग

उत्तरकाशी
  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ली राष्ट्रीय एकता और नशा मुक्ति की शपथहिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीजनपद मुख्यालय पर आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती 'राष्ट्रीय एकता दिवस' को अत्यंत उत्साह और धूम–धाम के साथ मनाई गई. इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा एक विशाल 'एकता मार्च' का आयोजन किया गया. जिसमें ज़िले के माननीय जनप्रतिनिधियों, जिलास्तरीय अधिकारियों, विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र–छात्राओं, अन्य संगठन तथा समाज के सभी वर्गों के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. यात्रा का उद्देश्य सरदार पटेल के राष्ट्र को एकजुट करने के सपने को याद करना और लोगों में एकता, अखंडता तथा राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना था. कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ हुआ उसके बाद वहां उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय एकता और नशा मुक्त भारत ...
सात साल बाद साकार हुआ सपना- टिकोची इंटर कॉलेज को मिला नया भवन

सात साल बाद साकार हुआ सपना- टिकोची इंटर कॉलेज को मिला नया भवन

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, आराकोट-बंगाण सुदूरवर्ती टिकोची गांव के विद्यार्थियों के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया. सात वर्ष पूर्व 2019 की विनाशकारी आपदा में क्षतिग्रस्त हुआ राजकीय इंटर कॉलेज टिकोची आखिरकार अपने नए भवन में स्थानांतरित हो गया. वर्षों से टीन शेड में चल रहे इस विद्यालय को अब एक सुसज्जित भवन का उपहार मिला है. नव निर्मित भवन का लोकार्पण विधायक दुर्गेश लाल ने विधिवत पूजा-अर्चना और हवन के साथ किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा, “राज्य सरकार सुदूरवर्ती क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. टिकोची जैसे दुर्गम इलाकों में विद्यार्थियों को प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है.” वर्ष 2022 में भवन निर्माण के लिए शासन द्वारा ढाई करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी. अब पूर्ण हुए इस भवन में 12 कमरे, एक विशाल ...