
उत्तराखंड : एक खबर-दो नजर…IAS डॉक्टर DM ने पेश की मिसाल, सरकार के दावों की खुली पोल
टिहरी: एक खबर, दो नजर…। दरअसल, ये मामला इतना दिलचस्प है कि एक तरफ जहां सरकार की नाकामियां साफ नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी ओर एक जिलाधिकारी की शानदार पहल की चमक निराश और मजबूर लोगों के चेहरों पर साफ नजर आ रही है। रुद्रप्रयाग जिले के डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने टिहरी जिले में आकर कुछ ऐसा काम किया है, जिसके लिए लोग उनको दुवाएं दे रहे हैं।
रुप्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी IAS डॉ. सौरभ गहरवार अनुमति लेकर टिहरी पहुंचे। उन्होंने यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्रेपन सिंह नेगी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए। यह अपने आप में बड़ी बात है।
रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी सौ किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर टिहरी जिले में आकर अपने डॉक्टर होने का फर्ज निभाने पहुंचे। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने एक दिन में 130 से अधिक गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया। वे पहले टिहर...








