उत्तराखंड हलचल

अयोध्या में भी गूंजा उत्तराखंड के सर्वेश्वर बिष्ट का राम भजन

अयोध्या में भी गूंजा उत्तराखंड के सर्वेश्वर बिष्ट का राम भजन

उत्तराखंड हलचल
इन दिनों राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की धूम पूरे देश में है। पूरा देश राममय नजर आ रहा है। हर कोई अपनी तरह से भगवान राम का मंदिर बनने को लेकर खुशी जाहिर कर रहा है। ऐसे ही उत्तराखंड निवासी गायक, संगीतकार, लेखक, कवि, सर्वेश्वर बिष्ट ने भजन के जरिए भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर की है। सर्वेश्वर बिष्ट दिल्ली के एक विद्यालय में संगीत अध्यापक के पद पर पिछले 30 सालों से दिल्ली एक स्कूल में कार्यरत हैं। वर्षों से उत्तराखंड की संस्कृति लोकगीत रीति, रिवाज परंपराओं को संजोगे रखने में गुंजन कला केंद्र के माध्यम से अपनी संस्कृति के लिए काम करते आए हैं। अपनी भाषा एवं लोक संगीत को जन-जन तक पहुंचने में इनका विशेष योगदान रहा है। दिल्ली सरकार की हिंदी अकादमी, संस्कृत अकादमी, साहित्य कला परिषद एवं संगीत नाटक अकादमी के माध्यम से लगातार अपनी संस्कृति का प्रचार करते आ रहे हैं कुछ दिन पहले कुलदीप गौनियाल ...
मसूरी: होटल में छुपे बदमाश के साथ मुठभेड़, दरोगा को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

मसूरी: होटल में छुपे बदमाश के साथ मुठभेड़, दरोगा को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड हलचल
मसूरी: मसूरी में देर रात को बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक होटल में छुपे बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इस दौरागा के पेट में गोली लगी गई। जवाबी कार्रवाई के दौरान बदमाश के पैर में भी गोली लगी है। दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस महिला को गोली मारने के मामले में आरोपी पति ने तलाश कर रही थी। पुलिस को शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि महिला का पति मसूरी किसी होटल में ठहरा हुआ है। पुलिस ने होटल की चेकिंग करनी शुरू की तो होटल में ठहरे बदमाश ने अचानक पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान चौकी इंचार्ज मिथुन के पेट मे गोली लग गई। जवाबी हमले में एक गोली बदमाश के पैर में लगी है। चौकी इंचार्ज को तत्काल मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर मे भी गोली लगी है, उसे भी मैक्स अस्पताल के भर्ती करवाया गया है। आरोपी पानीपत हरियाणा का रहने वाला है। परिवार में जमीनी...
राम भक्ति में डूबी देवभूमि, जयकारों से गूंजी द्रोण नगरी…युग राम राज का आया है…

राम भक्ति में डूबी देवभूमि, जयकारों से गूंजी द्रोण नगरी…युग राम राज का आया है…

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड देहरादून में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति, द्वारा आयोजित “राम राज्य शोभायात्रा“ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी राम भक्तों का 500 से अधिक वर्ष का इंतजार खत्म होकर भव्य राम मंदिर बनने का सपना पूरा हो रहा है। हजारों साधु संतों राम भक्तों, सनातन प्रेमियों के बलिदान के उपरांत इस पुण्य दिन के हम सब साक्षी बनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी को आयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के हम सब साक्षी बनेंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। आज उनके नेतृत्व में हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड से भगवान श्री राम का भी विशेष नाता है। देवप्रयाग में भगव...
241 विद्यार्थियों के खाते में पहुंची छात्रवृत्ति, CM ने DBT के माध्यम से जारी किए 33 लाख 51 हजार

241 विद्यार्थियों के खाते में पहुंची छात्रवृत्ति, CM ने DBT के माध्यम से जारी किए 33 लाख 51 हजार

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के प्रथम चरण में 241 विद्यार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 33 लाख 51 हजार रूपये की धनराशि प्रदान की। राज्य के विश्वविद्यालय परिसरों एवं शासकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश करने वाले छात्र-छात्राओं को यह धनराशि प्रदान की गई। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश करने वाले इन छात्र-छात्राओं को 12वीं के परीक्षाफल में न्यूनतम 80 प्रतिशत प्राप्तांक और महाविद्यालय स्तर पर तैयार संकायवार मेरिट लिस्ट अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को क्रमशः 03 हजार, 02 हजार एवं 1500 रूपये की मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। अन्य कक्षाओं हेतु छात्रवृत्ति वितरण संबंधित संस्थान स्तर से समर्थ पोर्टल पर वेरिफिकेशन के उपरान्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विभिन्न ...
उत्तराखंड : आम आदमी के हितों के बजट के लिए CM धामी का संवाद

उत्तराखंड : आम आदमी के हितों के बजट के लिए CM धामी का संवाद

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड सरकार ने बजट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट के लिए आज मुख्यमंत्री आवास में सीएम पुष्कर सिंह धामी संवाद करेंगे। इस दौरान वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे।मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बजट को लेकर आज संवाद करेंगे। इस संवाद में अलग-अलग सेक्टर से जुड़े लोग मौजूद रहेंगे। कृषि, उद्योग, चिकित्सा, ऊर्जा, शिक्षा, महिला सीनियर सिटीजन से संबंधित लोग संवाद के दौरान मौजूद रहेंगे। शाम तीन बजे मुख्यमंत्री आवास में संवाद किया जाएगा। लोगों की राय को लेकर वित्त मंत्री बजट तैयार करेंगे। सरकार पिछली बार की तरह ही इस बार के बजट में भी आम लोगों के सुझावों को शामिल करना चाहती है। इसके लिए आज मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी लोगों से बातचीत करेंगे। इस दौरान लोगों के हितों का बजट बनाने पर चर्चा होगी। आपको बता दें कि साल 2022 में मुख्यमंत्री पुष...
उत्तराखंड : बिजली कटौती से हरदा परेशान, रखा मौन व्रत

उत्तराखंड : बिजली कटौती से हरदा परेशान, रखा मौन व्रत

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : इन दिनों खूब बिजली कटौती हो रही है। कई क्षेत्रों में दिन में कई-कई बार बिजली कट जाती है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में भी बिजली कटौती की समस्या है। इससे अब पूर्व सीएम हरीश रावत घंटों तक बिजली कटौती से परेशान हो गए हैं।प्रभु मेरा यह #मौन_व्रत उन पीड़ित लोगों को समर्पित है उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के उपेक्षा के शिकार हैं। जिनसे एक तरफ मनमाने दर पर बिजली की दरें वसूल की जा रही हैं, बिजली चोरी के नाम पर भी उन लोगों को तंग किया जा रहा है और दूसरी तरफ हरिद्वार के ग्रामीण अंचल में ..1/2 pic.twitter.com/pocjExI9s5 — Harish Rawat (@harishrawatcmuk) January 19, 2024इस से परेशान होकर शुक्रवार को उन्होंने मौन व्रत रखा। हरदा का कहना है कि हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती और मनमाने दरें वसूलने पर उन्होंन...
उत्तराखंड : पायलट बेटी का गांव में जोरदार स्वागत, अब एस्ट्रोनॉट बनने की तैयारी

उत्तराखंड : पायलट बेटी का गांव में जोरदार स्वागत, अब एस्ट्रोनॉट बनने की तैयारी

उत्तराखंड हलचल
पौड़ी : आरूषि नेगी ने पायलट बनकर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद उनके पैतृक गांव पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। आरूषि नेगी पायलट बनने के बाद अब एस्ट्रोनॉट बनना चाहती हैं।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी की बेटी और पौड़ी मुख्यालय के एकदम नजदीकी भितांई गांव निवासी होनहार बेटी आरुषि नेगी पायलट बनने के बाद अपने पैतृक गांव पहुंची। जहां उनका ग्रामीणों और पौड़ी के विभिन्न संगठनों ने जोरदार स्वागत किया जगह-जगह मिष्ठान वितरित किए गए। आरुषि नेगी पायलट बनने के बाद अब एस्ट्रोनॉट बनने की तैयारी में जुट गई हैं। आरुषि ने कहा कि पायलट बनने के बाद उनका सपना एस्ट्रोनॉट बनना है। उसने कहा कि उसके सपने को पूरा करने के लिए उसके परिवार का उसे भरपूर सहयोग मिला। आरूषि के कहा कि उनके द्वारा एस्ट्रोनॉट बनने की राह में पहला कदम पायलट का लाइसेंस प्राप्त कर बढ़ा दिया गया है। ...
उत्तराखंड : UKPSC और UKSSSC ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, ये है लास्ट डेट

उत्तराखंड : UKPSC और UKSSSC ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, ये है लास्ट डेट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न पदों पर दो भर्तियां निकाली हैं। राज्य लोक सेवा आयोग की व्यवस्थाधिकारी भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग राज्य उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग की भर्ती के लिए 22 से आवेदन शुरू होंगे। यहां देखें-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) राज्य लोक सेवा आयोग ने डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, राज्य संपत्ति विभाग और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में व्यवस्थाधिकारी व व्यवस्थापक के 13 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। भर्ती संबंधी पूरी जानकारी वेबसाइट पर दी गई है। नौ फरवरी आवेदन की अंतिम तिथि है। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 172.30 रुपये, एससी, एसटी को 82.30 रुपये और शारीरिक दिव्यांग को 22.30 रुपये शुल्क ...
22 जनवरी को सरकारी ऑफिसों में आधे दिन की छुट्टी, आदेश जारी

22 जनवरी को सरकारी ऑफिसों में आधे दिन की छुट्टी, आदेश जारी

उत्तराखंड हलचल
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्तराखंड सरकार ने 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के बाद कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी कार्यों में आधा दिन का अवकाश किया गया है जो की औचित्यहीन है।आदेश से नाखुश कर्मचारियों ने कहा कि क्या कर्मचारी शिक्षक पहले प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेंगे और 2:30 बजे बाद अपने कार्यालय में आएंगे जो कि असंभव है। सरकार अवकाश पर पुनर्विचार करके 22 जनवरी 2024 को पूरे दिन का अवकाश घोषित करें। ...
केंद्र ने उत्तराखंड के 5115 आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण को स्वीकृति

केंद्र ने उत्तराखंड के 5115 आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण को स्वीकृति

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : प्रदेश में 5115 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के लिए भारत सरकार की मंजूरी मिल गई है। जिसके लिए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए बेहद खुशी का विषय है की प्रदेश के सौ प्रतिशत मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही 5115 महिलाओं को सहायिकाओं के रूप में रोजगार मिलेगा और इन मिनी केंद्रों के उच्चीकृत होने से हमारी आंगनबाड़ी बहने सशक्त बनेगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी बहने विभाग की ताकत हैं। आज सरकार की हर एक योजना को जन-जन तक पहुंचाने में हमारी बहनों का भी बड़ा योगदान होता है। सरकार हमारी बहनों की मजबूती के लिए लगातार कार्य कर रही है।...