
सोने के आभूषणों की सफाई : अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
पुराने आभूषणों की सफाई के बहाने करते थे सोने की चोरी
SP उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम को 5000 रु0 के पुरस्कार से किया गया पुरस्कृतहिमांतर ब्यूरो, पुरोला-उत्तरकाशीकोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने सोने की चोरी करने वाले अन्तर्राजीय गिरोह के 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, अभियुक्त घर-घर जाकर पुराने आभूषणों की साफ-सफाई करने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर सोने की चोरी करते थे.
बीते वीरवार को मातली निवासी गौरव रावत ने कोतवाली उत्तरकाशी पर एक लिखित तहरीर दी, जिसमें उन्होंने बताया कि बीते 17 सितम्बर को उनकी मां घर पर अकेले थीं, इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने घर पर आकर पुराने गहनों की साफ-सफाई करने के नाम पर उनकी मां के साथ धोखाधड़ी कर अभूषणों से सोने की चोरी की . तहरीर के आधार पर पुलिस ने कोतवाली उत्तरकाशी में अज्ञात के विरुद्ध धारा 303(2), 318 (4) BNS में ...









