उत्तराखंड हलचल

उत्तरकाशी के इंद्रमणि की भारत वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

उत्तरकाशी के इंद्रमणि की भारत वापसी के लिए CM धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है। उन्होंने विदेश मंत्री से उत्तरकाशी निवासी इंद्रमणि को वापस स्वदेश लाने के लिए जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उत्तरकाशी जिले के ग्राम गोरसाड़ा, पट्टी गाजणा, तहसील डुण्डा निवासी  इन्द्रमणी नौटियाल 2018 में रोजगार के लिए सऊदी अरब गये थे, जहां पर रियाद सिटी में  Fidak कम्पनी में ट्रक चलाते थे। 2018 में उनके साथ एक हादसा हो गया।  जिस ट्रक को चला रहे थे, उससे एक तेज रफ्तार से आ रही कार टुकराई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी थी। किन्तु ट्रक का बीमा न होने के कारण इन्द्रमणी नौटियाल को सजा हो गयी थी। लगभग 10 माह की सजा काटने के उपरान्त भारतीय नागरिक इन्द्रमणी रिहा हुए लगभग 4 साल से अधिक समय हो गया है। किन्तु Fidak कम्पनी उन्हें भारत नहीं भेज रही है और उनका पासपोर्ट कम्पनी ने अपने पास बन्धक रखा है, जिस कारण इन्...
किन्नर के प्यार में पागल हुआ युवक, घरवालों का बना दुश्मन…नौबत यहां तक आ पहुंची

किन्नर के प्यार में पागल हुआ युवक, घरवालों का बना दुश्मन…नौबत यहां तक आ पहुंची

उत्तराखंड हलचल
हल्द्वानी : कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। इस पर भरोसा तो नहीं होता है, लेकिन किस्से और कहानियां ऐसी-ऐसी सामने आती हैं कि यकीन करना ही पड़ता है। तव लगता है कि हां…सच में प्यार अंधा होता है। ऐसे ही अंधे प्यार की एक कहानी हल्द्वानी में भी देखने को मिली। यहां एक युवक किन्नर के प्यार में ऐसा पागल हुआ कि वो अपने घरवालों का ही दुश्मन बन बैठा। किन्नर के प्यार में दीवाना बने युवक ने भाई और पिता के साथ भी मारपीट कर दी और खुद किन्नर के साथ घर छोड़कर भाग निकला। मामले शनिवार की रात का है। हल्द्वानी के सिंधी चौराहे पर युवक ने जमकर बवाल किया। युवक ने किन्नर से शादी की और उसके बाद घर से चला गया। उसे रोकने पहुंचे पिता और भाई से युवक की जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई। पुलिस ने बाप-बेटों को अलग कराकर मामला शांत कराया। इसके बाद युवक किन्नर के साथ चला गया और उसके पिता और भाई भी घर लौट गए। किन्नर से शादी और घर ...
देहरादून में नाला बना ‘दुलहनिया’, जानें इस कहानी का पूरा सच

देहरादून में नाला बना ‘दुलहनिया’, जानें इस कहानी का पूरा सच

उत्तराखंड हलचल
प्रदीप रावत ‘रवांल्टा’ दुल्हनिया…यह शब्द आप जब भी सुनते हैं तो आपके मन में किसी दुल्हन का ही ख्याल आता होगा। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि किसी नाले का नाम भी दुल्हनिया (’दुलहनिया’) नाला हो सकता है। जी हां…हम पूरी तरह से सही कह रहे हैं। यह कहीं और नहीं, बल्कि ‘वालाओं’ के शहर देहरादून में ही है। ये दुल्हनिया नाला भी दो वालाओं के आसपास ही बहता है। आपका मन खट्टा हो गया होगा कि आखिर कोई किसी नाले को दुल्हनिया नाला कैसे कह सकता है? मेरे मन में भी यही सवाल आया था कि आखिर इस नाले का नाम दुल्हनिया नाला कैसे हो सकता है? हालांकि, नाला अब नाले जैसा नजर नहीं आता है, लेकिन नाम का बोर्ड लगा है, तो नाला भी जरूर रहा होगा। मेरे सवाल का जवाब अब तक नहीं मिल पाया था और ना आपके मन में उठ रहे सवाल का जवाब मिल पाया होगा। तो अब हम आपको बताते हैं कि ये दुल्हनिया नाला कहां पर है? यह नाला हरिद्वार जाते हुए म...
हरिद्वार लोकसभा सीट पर बाप-बेटे की दावेदारी, ये हो सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार

हरिद्वार लोकसभा सीट पर बाप-बेटे की दावेदारी, ये हो सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: लोकसभा चुनाव-2024 का भले ही अभी ऐलान ना हुआ हो, लेकिन राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर हैं। टिकट के दावेदार भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। कांग्रेस में टिकट की दावेदारी अब परिवार तक पहुंच गई है। कांग्रेस से पूर्व CM हरीश रावत और उनके पुत्र वीरेंद्र रावत ने हरिद्वार सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतरने से हाथ खड़े कर दिए हैं। पांचों लोकसभा सीटों पर 35 दावेदारों के नामों पर शनिवार को दिल्ली में हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में चर्चा हुई। हरिद्वार लोकसभा सीट से हरीश रावत 2009 में सांसद रह चुके हैं। इसके बाद लगातार दो बार से भाजपा इस सीट पर अजेय रही है। हरिद्वार से टिकट को लेकर ना-ना करते हुए हरीश रावत की इस सीट पर दावेदारी चौंकाने वाली है। बेटे वीरेंद्र रावत ने भी पिता के साथ इस सीट पर दावेदारी ...
उत्तराखंड : पेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग

उत्तराखंड : पेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग

उत्तराखंड हलचल
 रुड़की: रुड़की के नारसन क्षेत्र स्थित एक पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे करीब एक करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। नारसन से झबरेड़ा रोड पर गंगोत्री पेपर मिल है। गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही रुड़की से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू पाया नहीं जा सका। इस पर जिले से करीब नौ दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई, जिसके बाद करीब छह घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। ...
उत्तराखंड: लैपर्ड की दो खालों के साथ तस्कर गिरफ्तार, इस जंगल में मारे गए गुलदार

उत्तराखंड: लैपर्ड की दो खालों के साथ तस्कर गिरफ्तार, इस जंगल में मारे गए गुलदार

उत्तराखंड हलचल
पुरोला : उत्तरकाशी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लेपर्ड की दो खालों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले में एक टीम का गठन किया गया था, जिसने पुख्ता सूचना के बाद जुड़ा खड्ड के पास से वन्य जीव तस्कर को दो खालों के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस और वन विभाग की टीम में आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। माना जा रहा है कि बहुत जल्द इस मामले में कुछ और बड़े खुलासे भी हो सकते हैं। SOG उत्तरकाशी ने सटीक जानकारी जुटायी गयी। जिस पर पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी/ऑपरेशन प्रशान्त कुमार द्वारा एसओजी प्रभारी प्रकाश राणा, थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत एवं वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल व्यूरो दिल्ली (WCCB) की एक संयुक्त टीम गठित की गयी। टीम द्वारा कल 16 फरवरी की देर रात्रि को जाल बुनते हुये थाना पुरोला क्षेत्र से देहरादून- नौगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरड़ाखड्ड के पास से वरुण उर्फ लक्की नामक...
20 लाख के लिए खाकी पर दाग, मां-बेटे को बेरहमी से मार डाला

20 लाख के लिए खाकी पर दाग, मां-बेटे को बेरहमी से मार डाला

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार: झबरेड़ा थानाक्षेत्र में नाले से मिले किशोर के शव के मामले का खुलासा एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के साथ किया। मुख्य हत्यारोपी हेड कांस्टेबल ने पूछताछ में स्वीकार किया कि नौ फरवरी को उसने किशोर के साथ ही उसकी दृष्टिहीन मां को भी मारकर फेंक दिया। फिलहाल, मां का शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर मौके पर जाएगी। SSP प्रमेेंद्र डोबाल ने बताया कि 14 फरवरी को झबरेड़ा क्षेत्र में नाले से 16 वर्षीय किशोर की लाश मिली थी। शव की शिनाख्त दृष्टिहीन महिला ममता के नरेंद्र निवासी कांठ जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई थी।पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। SSP ने बताया कि हत्या के मामले में रोशनाबाद पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल छुन्ना सिंह निवासी राठा पोस्ट मसूदपुर थाना अछला जिला औरैया उत्तर प्रदेश शामिल पाया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के ब...
सरकारी नौकरी : UKSSSC ने 370 पदों पर निकाली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

सरकारी नौकरी : UKSSSC ने 370 पदों पर निकाली भर्ती, इस दिन से करें आवेदन

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा (UKSSSC) चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’सीधी भर्ती के माध्यम से प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अनुदेशक संवर्ग के कुल 370 रिक्त पदों पर चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर 25 फरवरी से आवेदन कर सकते हैं। 16 मार्च, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकेंगे। अभ्यर्थियों के चयन हेतु आयोग द्वारा वस्तुनिष्ठ प्रकार की Offline अथवा Online Mode में प्रतियोगी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में उल्लिखित तिथि/माह अनुमानित है। परीक्षा की तिथि की सूचना यथासमय पृथक से आयोग की वेबसाइट, दैनिक समाचार पत्रों में प्रेस विज्ञप्ति तथा अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन-पत्र में दिये गये Mobile Phone Number पर S.M.S. तथा E-Mail द्व...
समग्र शिक्षा के तहत 1200 करोड़ स्वीकृत, अनाथ बच्चों को मिलेगा सहारा

समग्र शिक्षा के तहत 1200 करोड़ स्वीकृत, अनाथ बच्चों को मिलेगा सहारा

देहरादून
सूबे में अनाथ बच्चों के लिये बनेंगे छह सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास। 141 पीएम-श्री विद्यालयों को दिया जायेगा स्कूल बैंड। कक्षा 06 से 12 तक की पौने तीन लाख छात्राओं को मिलेंगे सैनेट्री पैड।देहरादून : केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिये उत्तराखंड को समग्र शिक्षा के अंतर्गत 1200 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। बोर्ड द्वारा स्वीकृत धनराशि से राज्य में अनाथ बच्चों के लिये 06 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावासों का निर्माण किया जायेगा। इसके अलावा राज्य के 141 पीएम-श्री विद्यालयों को स्कूल बैंड तथा राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-06 से 12 तक की पौने तीन लाख छात्राओं को प्रति माह निःशुल्क सेनेट्री पैड उपलब्ध कराये जायेंगे। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में शैक्षणिक गतिविधियों एवं आधारभूत...
उत्तराखंड: धूम सिंह नेगी बने अभिभावक संघ के अध्यक्ष

उत्तराखंड: धूम सिंह नेगी बने अभिभावक संघ के अध्यक्ष

उत्तराखंड हलचल
टिहरी: शिक्षक अभिभावक संघ ‘की नई कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष पद पर धूम सिंह नेगी और कोषाध्यक्ष पद पर जगत सिंह को सर्व समिति से निर्वाचित घोषित किया गया। बताते चले कि धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर की वर्ष 2023 -24 के लिए आज नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर के सामुदायिक भवन में पीटीए की बैठक आहूत की गई थी, जिसमें एजेंडे के प्रथम बिंदु के अनुसार नए “शिक्षक अभिभावक संघ”का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह तथा सचिव पद (पदेन) के लिए  सुधा रानी को सर्व समिति से चुन लिया गया। नई कार्यकारिणी ने उपस्थित सभी अभिभावक एवं शिक्षकों का आभार प्रकट करते हुए छात्रों तथा विद्यालय हित में कार्य करने का वचन दिया। नई कार्यकारिणी ने शिक्षक अभिभावक निधि को सर्व सम्मति से छात्र हित में उपयोग किए जाने का प्रस्ताव भी बैठक में पारित किया। अभिभावकों ने छात्रों के कॉलेज आवागमन म...