उत्तराखंड हलचल

सीएम ने किया 40 करोड़ की 14 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

सीएम ने किया 40 करोड़ की 14 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

अभिनव पहल, उत्तराखंड हलचल, देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर में आयोजित गल्ला मंडी से मेन बाजार होते हुए भव्य रोड शो के साथ कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क पहुंचे। रोड शो में मुख्यमंत्री का रूद्रपुर की जनता, जनमानस, विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा, फूल मालाओं, पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क रूद्रपुर में आयोजित सरकार के सेवा, सुशासन एवं विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जन सेवा थीम पर आधारित भव्य बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का भी अवकलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लगभग 40 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जिसमें लगभग 30 करोड़ की 7 योजनाओं का शिलान्यास तथा 10 करोड़ की 7 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नें वेंडिंग जोन में 15 गरीब रेडी, ठेली वालों को दुकानों की चाबियां सौपी। मुख्यमंत्री ने सेवा सुशासन एवं विकास के 3 स...
प्रवासी प्रबुद्धजनों के साथ हिल-मेल ने किया उत्तराखंडी मिलन समारोह का आयोजन

प्रवासी प्रबुद्धजनों के साथ हिल-मेल ने किया उत्तराखंडी मिलन समारोह का आयोजन

उत्तराखंड हलचल, दिल्ली-एनसीआर
हिल मेल ब्यूरो, दिल्लीपिछले कई सालों से हिल-मेल उत्तराखंड के प्रवासियों को लेकर होली व दीपावली के अवसर पर मिलन समारोह आयोजन करता रहता है। इस साल भी 23 मार्च को उत्तराखंड के प्रबुद्ध प्रवासियों को लेकर दिल्ली में समारोह का आयोजन किया गया। इस बार उत्तराखंडी मिलन समारोह का आयोजन उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के घर पर आयोजित किया गया, जिसमें उत्तराखंड की कई प्रबुद्ध हस्तियों ने हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह, भारतीय अंतरिक्ष संघ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्ट, दक्षिण कमांड के पूर्व जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह, जीबी पंत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान, स...
हनोल : जन भावनाओं एवं वैज्ञानिक तरीके से होगा मंदिर परिसर का विस्तार : सविन बंसल

हनोल : जन भावनाओं एवं वैज्ञानिक तरीके से होगा मंदिर परिसर का विस्तार : सविन बंसल

देहरादून
डीएम संग हनोल परिसर में स्थानिकों से विमर्श, उनकी शंकाओं का किया निराकरण हनोल. जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रात: हनोल मंदिर में देवता के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में पुजारियों, समिति के सदस्यों स्थानीय निवासियों से बैठक कर मास्टर प्लान पर विमर्श किया.उन्होंने हनोल मंदिर परिसर का निरीक्षण करते हुए मास्टर प्लान में प्रस्तावित पार्किंग स्थल, प्रस्तावित सराय धर्मशाला आदि का निरीक्षण करते हुए स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा— निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि खुली बैठक में प्राप्त सुझाव एवं स्थानीय निवासियों, जनमानस हक हकूकधारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्लान में संशोधन किया जाएगा. साथ ही स्थानीय निवासियों की समस्याओं को दूर करते हुए कहा कि हनोल मंदिर परिसर के लिए स्वीकृत समुचित धनराशि का उपयोग मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार के लिए ही किया जाएगा. जिलाधिकारी ने कहा कि खुली बैठ...
उत्तराखंड पौड़ी में अवैध मदरसा सील

उत्तराखंड पौड़ी में अवैध मदरसा सील

पौड़ी गढ़वाल
सीएम धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में तेज हुई अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई सीएम पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों पर सम्पूर्ण उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है. पहले देहरादून और ऊधम सिंह नगर में की गई कार्रवाई के बाद अब प्रशासन ने पौड़ी जिले में भी एक अवैध मदरसे को सील कर दिया है. यह मदरसा पौड़ी जिले के ग्रास्टनगंज स्थित मस्जिद में अवैध रूप से चलाया जा रहा था, जहां नियमों और कानूनों की अनदेखी करते हुए इसे चोरी-छिपे संचालित किया जा रहा था. इस पर पौड़ी जिला प्रशासन ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मदरसे को सील कर दिया.यह कार्रवाई साफ संदेश देती है कि उत्तराखंड में अब कहीं भी, चाहे वह पहाड़ हो या मैदान, अवैध रूप से मदरसों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा. जहां भी इस तरह के अवैध मदरसे चल रहे होंगे, वहां तुरंत ताला जड़ने की कार्रवाई की जाएगी. ...
साहित्यकार ‘महावीर रवांल्टा’ को मिलेगा उमेश डोभाल स्मृति सम्मान 2024

साहित्यकार ‘महावीर रवांल्टा’ को मिलेगा उमेश डोभाल स्मृति सम्मान 2024

उत्तराखंड हलचल
'कवि' हर्ष काफर को गिरीश तिवारी गिर्दा स्मृति जनकवि सम्मान... प्रत्येक साल दिए जाने वाले प्रतिष्ठित उमेश डोभाल पुरस्कारों की घोषणा हो गई है. इस साल ये पुरस्कार स्व. पत्रकार उमेश डोभाल के गांव पौड़ी के सिरोली में 29 व 30 मार्च को आयोजित किया जाएगा और ये सम्मान दिया जाएगा.गौरतलब है कि हर साल उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट द्वारा उमेश डोभाल स्मृति सम्मान, राजेन्द्र रावत राजू स्मृति जनसरोकार सम्मान, गिरीश तिवारी गिर्दा स्मृति जनकवि सम्मान एवं मीडिया के विभिन्न क्षेत्रों में उमेश डोभाल पुरस्कार दिया जाता है. ट्रस्ट के महासचिव नरेश नौडियाल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा उमेश डोभाल स्मृति सम्मान 2024 महावीर रवांल्टा को उनकी साहित्यधर्मिता के लिए उनके समर्पण, प्रेरणादायक और अनुकरणीय कार्य के लिए दिया जाएगा.समारोह में राजेंद्र रावत राजू स्मृति जनसरोकार सम्मान संस्कृति संवर्धन के प्रति समर्पित मसूरी क...
संस्कृति,आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम है पूर्णागिरी मेला

संस्कृति,आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम है पूर्णागिरी मेला

चम्‍पावत
मेले को वर्ष भर चलाने के लिए संकल्पित है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री चंपावत. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ठूलीगाड़, टनकपुर (चम्पावत) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए उत्तर भारत के प्रसिद्ध माँ पूर्णागिरि मेला - 2025 का शुभारंभ किया. उन्होंने मां पूर्णागिरी को नमन करते हुए  प्रदेश में समृद्धि, तरक्की और शांति की कामना की. उन्होंने इस दौरान संपूर्ण पूर्णागिरी मेला क्षेत्र में भीड़ व आपदा प्रबंधन की दृष्टि से स्मार्ट कंट्रोल रूम व सीसीटीवी निगरानी तंत्र ठुलीगाड़ में स्थापित किए जाने. पूर्णागिरि मेले हेतु सेलागाढ़ में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन बनाए जाने (जिसमें मेला मजिस्ट्रेट, मेला अधिकारी व पुलिस के साथ ही चिकित्सकों को एक साथ एक स्थान पर कार्य करने की सुविधा मिलेगी). पूर्णागिरि क्षेत्र में लादीगाड़ में पूर्णागिरि पंपिंग पेयजल योजना बनाई जाने एवं  पूर्णागिरि क्षेत्र मे...
अबीर-गुलाल संग और निखरे लोक संस्कृति के रंग

अबीर-गुलाल संग और निखरे लोक संस्कृति के रंग

देहरादून
सीएम आवास में उत्तराखंड की सांस्कृतिक समृद्धि और एकता के हुए दर्शन. होली मिलन कार्यक्रम में जुटे प्रदेश भर के लोक कलाकार, गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक के गूंजे होली गीत एक तरफ, हारूल नृत्य करते जौनसारी कलाकार, तो दूसरी तरफ, अपनी ही धुन में मगन होली गीत गातीं नाचतीं लोहाघाट से आईं महिला कलाकार. इन सबके बीच, पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र से आई सांस्कृतिक टोली का अपना आकर्षण था, थारू जनजाति का नृत्य तो छोलिया नृत्य करते अल्मोड़ा के कलाकारों की अपनी मस्ती. सीएम आवास पर होली मिलन कार्यक्रम की यही तस्वीर उभरी, जिसमें गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक का होली गायन था, नृत्य था. लोक संस्कृति का वह प्रभाव भी था, जो उत्तराखंड को सांस्कृतिक तौर पर विशिष्टता प्रदान करता है. सीएम आवास के खुले परिसर में गुरूवार को उत्तराखंड की लोक संस्कृति के तमाम रंग बिखरे. उत्तराखंड की सांस्कृतिक एकता और समृद्धि के दर्शन ह...
रेड राइस लेडी स्वतंत्री बंधानी को मिला कल्याणी सम्मान

रेड राइस लेडी स्वतंत्री बंधानी को मिला कल्याणी सम्मान

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जिले के विकासखंड नौगांव ग्राम कोटियाल गांव निवासी स्वतंत्री बंधानी को कल्याणी सामाजिक संस्था नई दिल्ली की ओर से कल्याणी सम्मान से नवाजा गया. उन्हें यह सम्मान राज्य मे कृषि व कृषक सुधार क्षेत्र के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया गया. आपको बताते चलें कि स्वतंत्री बंधानी विगत एक दशक से उत्तरकाशी जिले की यमुना घाटी में पुरोला के लाल चावल व मोटे अनाजों के संरक्षण, उत्पादन और स्वरोजगांर पर कार्य कर रही हैं.रविवार को नई दिल्ली के गढ़वाल भवन मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कल्याणी सामाजिक संस्था ने कल्याणी सम्मान का आयोजन किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल शामिल हुईं. वहीं लोक गायिका अनुराधा निराला, कल्पना चौहान, सामाजसेवी विधु शर्मा, उत्तराखंडी कलाकार श्रेया रावत व एक एडवटाईजिंग कम्पनी की प्रबंध निदेशक पूनम रावत बतौर विशिष अतिथि श...
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने नशे और गंदगी के खिलाफ आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने नशे और गंदगी के खिलाफ आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

उत्तरकाशी
हिमांतर संवाददाता, पुरोलाअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुरोला में बुरांस प्रोजेक्ट व ब्रुक इंडिया स्वयं सेवी संस्थाओं के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमो के आयोजन के साथ ही जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर धूम धाम से महिला दिवस मनाया।बुरांस प्रोजेक्ट से जुड़ी महिलाओं ने अपनी पारम्परिक परिधानों के साथ शिक्षा,स्वास्थ्य सहित कई सामाजिक बुराइयों के खिलाफ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये वंही दूसरी ओर ब्रुक इंडिया संस्था के बैनर तले नेत्री गांव में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में समाज में फैली कुरीतियों, विशेष रूप से नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और स्वच्छता को लेकर जननजागरुकता अभियान का आयोजन किया गया।बुरांस प्रोजेक्ट व ब्रुक इंडिया के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया व संस्था द्वारा महिलाओं को सम्मानित क...
पीएम मोदी ने हाथ मिलाकर, पीठ थपथपाकर सीएम को दी शाबाशी

पीएम मोदी ने हाथ मिलाकर, पीठ थपथपाकर सीएम को दी शाबाशी

उत्तरकाशी
राज्य सरकार के प्रयासों को बार-बार सराहा, अहम फैसले लेने और उन्हें लागू करने पर संतुष्टि जाहिर उत्तरकाशी. शीतकालीन यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शानदार बॉन्डिंग गुरूवार को भी दिखी. प्रधानमंत्री को जब जहां मौका मिला, वह मुख्यमंत्री को शाबासी देते, प्रोत्साहित करते हुए दिखाई दिए. भाषण खत्म कर मुख्यमंत्री जैसे ही प्रधानमंत्री के करीब पहुंचे, तो पहले तो उन्होंने गर्मजोशी से हाथ मिलाया. बाद में मुख्यमंत्री की पीठ भी थपथपा दी. एक के बाद एक महत्वपूर्ण फैसले लेने और उन्हें अमल में लाने के मुख्यमंत्री के अंदाज को शीर्ष स्तर पर पसंद किया जा रहा है. चाहे समान नागरिक संहिता हो या राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, प्रधानमंत्री के स्तर पर मुख्यमंत्री को भरपूर शाबासी मिली है. अब शीतकालीन यात्रा के लिए राज्य सरकार के प्रयास पर प्रधानमंत्री संतुष्ट नजर आ रहे हैं. अ...