उत्तराखंड हलचल

घरों में नलों के साथ पानी की आपूर्ति भी हो  सुनिश्चित : मुख्यमंत्री

घरों में नलों के साथ पानी की आपूर्ति भी हो  सुनिश्चित : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक की. कहा, जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं देहरादून. बैठक में मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए घरों में नलों के साथ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा अगले एक महीने के अंदर ऐसे स्थान जहां पानी न पहुंच रहा हो, वहां पानी की व्यवस्था हेतु डी.पी.आर बनाकार योजना पर कार्य करें. मुख्यमंत्री ने एक महीने के अंदर प्रदेश भर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगाए गए नलों के सत्यापन करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा ऐसे सभी घरों को चन्हित किया जाए जहां किसी भी कारण से नल लगने के बावजूद पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है. ऐसे स्थानों की जिओ टैगिंग के साथ पानी की आपूर्ति न होने के कारणों को भी स्पष्ट कर शासन को अवगत करवाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि य...
यात्रा आउटलेट्स के जरिए महिला समूहों ने कमाएं ₹91.75 लाख!

यात्रा आउटलेट्स के जरिए महिला समूहों ने कमाएं ₹91.75 लाख!

देहरादून
यात्रा और पर्यटन बना महिला समूहों की आर्थिकी का आधार, 110 'यात्रा आउटलेट्स' के जरिए इस वित्तीय वर्ष में अक्तूबर तक ₹91.75 लाख की बिक्री हुई देहरादून. चारधाम यात्रा और पर्यटन गतिविधियां, महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी का आधार बनते जा रहे हैं. इस वित्तीय वर्ष में अक्तूबर माह तक महिला समूहों ने यात्रा मार्ग और प्रमुख पर्यटन केंद्रों पर खुले यात्रा आउटलेट्स के जरिए कुल ₹91.75 लाख की बिक्री करते हुए, ₹29.7 लाख का शुद्ध लाभ अर्जित किया है. ग्राम्य विकास विभाग के अधीन संचालित उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा श्रद्धालुओं और पर्यटकों को उत्तराखंड की समृद्ध परंपरा और संस्कृति से परिचित कराने के साथ ही ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक में सुधार के लिए प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर 110 'यात्रा आउटलेट्स' स्थापित किए गए हैं. जो स्थानीय ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार उप...
जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से शिक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ करने की मुहिम जारी

जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से शिक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ करने की मुहिम जारी

उत्तरकाशी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में आज फिर से रू. दो करोड़ अस्सी लाख की धनराशि देने का निर्णयनीरज उत्तराखंडी, उत्तरकाशीजिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक में जिले में शिक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ करने के लिए आज फिर से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. जिले में प्राथमिक विद्यालयों के 12 कलस्टरों का प्रथम चरण हेतु चिन्हीकरण करते हुए खनिज न्यास की मद से इन विद्यालयों हेतु बसों की व्यवस्था के लिए कुल रू. दो करोड़ चालीस लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का निश्चय किया गया है. इसके साथ ही न्यास से उप जिला चिकित्सालय पुरोला में आईसीयू हेतु आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था के लिए भी रू. चालीस लाख की धनराशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है. जिला मुख्यालय पर आज संपन्न जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक की अध्यक्षता करते ...
आम लोगों की भलाई के लिए हो शिक्षा का उपयोग : डॉ. मोहन भागवत

आम लोगों की भलाई के लिए हो शिक्षा का उपयोग : डॉ. मोहन भागवत

पिथौरागढ़
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ पहुंचे आरएसएस प्रमुख डॉ.मोहन भागवत, परम्परागत रीति रिवाज से ​हुआ स्वागत हिमांतर ब्यूरो, पिथौरागढ़पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र मुआनी पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत ने शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार विद्यालय के नव निर्मित भवन को रविवार को क्षेत्र की जनता को समर्पित किया. इस लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर डॉ.भागवत ने एक चंदन का पौधा रोपण कर पर्यावरण का संदेश भी दिया. इस अवसर पर सीमांत जनजाति समुदाय ने डॉ.भागवत का परम्परागत रीति रिवाज से स्वागत किया. इस मौके पर डॉ.भागवत का विद्यालय परिसर में पूर्व राज्यपाल पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोशियारी,विद्यालय प्रबंधन की ओर से श्याम अग्रवाल ने स्वागत किया. सरसंघचालक डॉ.भागवत ने परिसर में चंदन का पौधा रोपित कर हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस मौके पर श्री कोश्यारी ने कहा ड...
ऋषिकेश नगर निगम ने दिखाई प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन की राह

ऋषिकेश नगर निगम ने दिखाई प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन की राह

देहरादून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिड्यूस, रियूज और रिसाइकल के सिद्धांत को आगे बढ़ाया सीएम धामी ने ऋषिकेश. प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन, हमारे शहरी जीवन के सामने एक चुनौती बनकर उभर रहा है. ऐसे में ऋषिकेश नगर निगम ने प्लास्टिक कूड़े का प्रबंधन कर नगर निकायों के सामने उदाहरण पेश किया है. नगर निगम प्लास्टिक कूड़े को ना सिर्फ सफलता पूर्वक एकत्रित कर रहा है, बल्कि इसे रीसाइकिल के जरिए फिर कई तरह से इस्तेमाल भी कर रहा है. तीर्थनगरी के साथ ही राफ्टिंग- कैम्पिंग का प्रमुख केंद्र होने के कारण ऋषिकेश में वर्षभर श्रद्धालुओं और पयर्टकों की भीड़ भाड़ लगी रहती है. इस कारण यहां प्लास्टिक कूड़ा का प्रबंधन चुनौतीपूर्ण काम है. नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी की पहल पर इसके लिए ऋषिकेश नगर निगम ने सबसे पहले आईएसबीटी, त्रिवेणी घाट और वीरभद्र में प्लास्टिक बैंक की स्थापना की, प्लास्टिक बैंक के बॉक्स बनाने के लिए पुरानी प...
हर साल आयोजित किया जाएगा ‘जनजातीय विज्ञान महोत्सव’: सीएम पुष्कर सिंह धामी

हर साल आयोजित किया जाएगा ‘जनजातीय विज्ञान महोत्सव’: सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून
राज्य जनजातीय शोध संस्थान द्वारा आयोजित 'आदि गौरव महोत्सव' कार्यक्रम में सीएम ने किया प्रतिभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ओ.एन.जी.सी स्टेडियम, कौलागढ़ रोड देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान द्वारा आयोजित 'आदि गौरव महोत्सव' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया.इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विज्ञान में क्षेत्र में जनजातीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिये प्रतिवर्ष 'जनजातीय विज्ञान महोत्सव' आयोजित कराए जाने की घोषणा की. जिसके लिये उत्तराखण्ड जनजातीय शोध संस्थान को आवश्कता अनुसार धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी. आदि गौरव महोत्सव में विभिन्न राज्य से आए जनजातीय समाज के लोगों से मुलाकात कर मुख्यमंत्री ने उनकी संस्कृति को जाना. देशभर से प्रतिभाग कर रहे विभिन्न जनजातियों के कलाकारों ने लोक नृत्यों की प्रस्तुति की. मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का भी अवलोकन किया...
पलायन रोकथाम के लिए बनेगी अल्प, लघु और दीर्घकालिक योजनाएं

पलायन रोकथाम के लिए बनेगी अल्प, लघु और दीर्घकालिक योजनाएं

चमोली
उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के सुझाव भी किए जाएंगे शामिल गैरसैंण (भराड़ीसैंण). उत्तराखंड राज्य में पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को विधानसभा परिसर भराडीसैंण में पलायन निवारण आयोग की अहम बैठक हुई. जिसमें पलायन के प्रमुख कारणों पर चर्चा के साथ ही इसके निवारण हेतु बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर मंथन किया गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार पलायन की समस्या को लेकर गंभीर है और इसे रोकने के लिए कई योजनाओं पर कार्य कर रही है. राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आधारभूत ढांचे के विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है. शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है. स्थानीय स्तर पर सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से भी युवाओं स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है. पिछले तीन वर्षो में स्वरोजगार के...
अब ‘रिंगाल मैन राजेंद्र बंडवाल’ ने रिंगाल से बना ब्रहमकमल मुख्यमंत्री को किया भेंट

अब ‘रिंगाल मैन राजेंद्र बंडवाल’ ने रिंगाल से बना ब्रहमकमल मुख्यमंत्री को किया भेंट

उत्तराखंड हलचल
अभी तक जनपद चमोली या प्रदेश के उद्योग विभाग, पर्यटन और संस्कृति विभाग द्वारा वर्तमान तक सम्मानित और पुरुष्कृत न किया जाना दुखदजे पी मैठाणी  उत्तराखंड की स्थाई राजधानी गैरसैण (भरारीसैण) में आयोजित पलायन निवारण आयोग की बैठक ओर राज्यस्तरीय ग्रामीण उद्यमिता विकास कार्यशाला में जनपद चमोली के विकास खंड दशोली गाँव के निवासी राजेंद्र बंडवाल जिनको रिंगाल मैंन के नाम से भी जाना जात है ने- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को- देव रिंगाल (जिसको अंग्रेजी में अरुंडीनेरिया फलकाटा या हिमालयन बम्बू) के नाम से जाना जाता है से बनाया गया राज्य पुष्प - ब्रह्म कमल ( सोसुर्या ओब्वेलेटा ) की प्रतिकृति भेंट की. इस रिंगाल कृति को बनाने में किल्मोड़ और अखरोट के प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर रिंगाल मैन राजेंद्र बंडवाल ने प्राकृतिक और स्थानीय संसाधन आधारित स्वरोजगार को आगे बढाने का प्रयास किया है. रिंगालमैन का उदाहरण द...
उत्तराखंड में जल्द लागू होगा सशक्त भू-कानून, मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में की बैठक

उत्तराखंड में जल्द लागू होगा सशक्त भू-कानून, मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में की बैठक

उत्तराखंड हलचल
हिमांतर ब्यूरोविधानसभा भवन भराड़ीसैंण में आयोजित एक बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सख्त भू-कानून के सम्बन्ध में भू-कानून के लिए बनाई गई समिति एवं अन्य पूर्व उच्चाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ भू-कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा की. बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भू कानून को लेकर गंभीर है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में लागू होने वाले भू-कानून को जन भावनाओं के अनुरूप बनाए जाने की दिशा में काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि चर्चा के दौरान बहुत से अच्छे सुझाव आए हैं, जिन्हें भू-कानून में शामिल किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार स्तर पर भी भू-कानून को लेकर जनता से सुझाव लिए जाएंगे, जिनमें से अच्छे सुझावों को इसमें शामिल किया जाएगा. एक सशक्त भू-कानून का ड्राफ्ट स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं और विकास के पहलुओं को ध्यान में रखते ह...
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर, छह छात्रों की मौत

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर, छह छात्रों की मौत

देहरादून
हिमांतर ब्यूरोराजधानी देहरादून में ट्रक और इनोवा कार की टक्कर में छह युवकों की मौत हो गई. जबकि एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि कार सवार सभी छात्र थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक देर रात ओएनजीसी चौक पर ट्रक और इनोवा कार की टक्कर हो गई. हादसे में छह युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से पांच छात्रों के शव दून अस्पताल और एक का शव महंत इंद्रेश अस्पताल भेजा. छात्र देहरादून और हिमाचल के थे. इनमें से दो युवतियां और तीन युवक थे. तीन मृतकों के शवों को दून अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है. जबकि बाकी को जगह नहीं होने पर इंद्रेश अस्पताल भेजा गया है....