
सल्ट उपचुनाव: महेश जीना जीते, कांग्रेस ने लगाया मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप
हिमांतर ब्यूरो, अल्मोड़ासल्ट उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेश जीना जीत गए हैं. उन्होंने कांग्रेस की गंगा पंचोली को 4697 वोटों से हराया है. महेश जीना की जीत पर भाजपा में जश्न का माहौल है. वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ से रावत से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रीवेंद्र सिंह रावत तक ने उनको जीत की बधाई दी है. यह सीट भाजपा नेता सुरेंद्र जीना की मौत के बाद खाली हुई थी. जीना को 21874 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की गंगा पंचौली के खाते में 17177 वोट आए.
वहीं, कांग्रेस ने इस जीत के लिए भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. कांग्रेस नेता नवीन जोशी का कहना है कि इस चुनाव में सरकारी मशीनरी का उपयोग भाजपा को जीताने के लिए किया गया था. भाजपा नेता महेश जीना को इस सीट पर सहानुभूति वोट भी मिले हैं. भाजपा ने सुरेंद्र जीना की मृत्यु के बाद उनके भाई महेश जीना को इस सीट पर टिकट दिया था. सु...









