
भाजपा का मिशन 2022: घर-घर गंगा जल पहुंचाकर जीत की तैयारी
हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनभारतीय जनता पार्टी का दावा है कि वह 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत का नया रिकॉर्ड दर्ज करेगी. इसके लिए संपर्क अभियान से लेकर बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत करने की पूरी तैयारी कर ली गई है. संगठन युवाओं से लेकर बुजुर्गों के बीच संपर्क अभियान में जुटा हुआ है और सुदूर पहाड़ों तक भी कमल की छाप because की मुहर लगा दी गई है. गांव-गांव संपर्क अभियान जोरों पर है. संगठन पिछले एक साल से ही भाजपा से छिटके हुए अंसतुष्ट लोगों को संतुष्ट करने में जुटा हुआ था, जिसमें उसे कामयाबी भी मिली है. पुराने कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर संपर्क अभियान से न केवल पुरानी पीढ़ी, बल्कि नई पीढ़ी के बीच भी पार्टी ने भरोसा कायम किया है. भाजपा इस वक्त सूबे में सबसे मजबूत स्थिति में दिख रही है और संगठन का पूरा फोकस 2022 फतह करने में है.
ज्योतिषपार्टी इसके लिए हिंदुत्व की राजनीति को एक नई धार दे रही है. ...









